फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Horrific road accident in Lakhisarai, three people seriously injured

Bihar News: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 Sep 2025 12:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 12:52 PM IST
सार

लखीसराय जिले के बाईपास रोड स्थित बीएड कॉलेज के पास सोमवार को बाइक और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गोविंदबीघा निवासी कन्हैया कुमार, गुड्डू कुमार और कासिमपुर निवासी मैजिक चालक जय राम शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Horrific road accident in Lakhisarai, three people seriously injured
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के बाईपास रोड स्थित बीएड कॉलेज के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों की पहचान गोविंदबीघा निवासी कन्हैया कुमार और गुड्डू कुमार के साथ कासिमपुर निवासी मैजिक चालक जय राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक घर से घूमने निकले थे, तभी सामने से आ रही मैजिक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक और मैजिक चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिद वसीम ने बताया कि कन्हैया कुमार की हालत बेहद नाजुक है, जबकि गुड्डू कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल में कोहराम का माहौल बन गया जी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास रोड पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मैजिक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed