फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Severe erosion due to the strong current of Ganga, many houses merged into Ganga

Bihar News: गंगा की तेज धार से भीषण कटाव, कई मकान गंगा में विलीन; प्रशासन कर रहा कटावरोधी कार्य

Thu, 28 Aug 2025 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 03:36 PM IST
सार

Bihar: ग्रामीणों का कहना है कि यह बड़ा परिवार एक ही जगह पर मकान बनाकर रहता था। हालांकि यहां पहले भी जिला प्रशासन द्वारा कटावरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दोबारा तबाही मचने लगी है।

विज्ञापन
Bihar News: Severe erosion due to the strong current of Ganga, many houses merged into Ganga
कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते दो दिनों में लगातार जलस्तर बढ़ने के बाद गंगा वार्निंग लेवल से लगभग 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पानी की धार तेज होने से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन

सदर प्रखंड के कुतलुपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-6 हरिबाबू टोला में पिछले दो दिनों से भीषण कटाव जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक कटाव के कारण पक्का मकान देखते ही देखते गंगा में समा गया। इस मकान में एक ही परिवार के छह सदस्य बिलास पासवान, उदय पासवान, राम बिलास पासवान, अनर्जित पासवान, गुनसागर पासवान और रंजीत पासवान अपने परिवारों के साथ रहते थे। इसके अलावा दर्जनों घर कटाव की जद में आ गए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह बड़ा परिवार एक ही जगह पर मकान बनाकर रहता था। हालांकि यहां पहले भी जिला प्रशासन द्वारा कटावरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दोबारा तबाही मचने लगी है। इस कारण इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें;  मुजफ्फरपुर में युवतियों से छेड़खानी के विरोध पर चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल; आरोपी गिरफ्तार

डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर के निर्देश पर कटावरोधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने आपदा पदाधिकारी सह सदर एसडीएम कुमार अभिषेक को तत्काल संज्ञान लेने और बेगूसराय रेंज से कटावरोधी कार्य कराने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में सदर एसडीएम सह जिला आपदा पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है, लेकिन अगले एक-दो दिनों में इसमें कमी आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कुतलुपुर पंचायत में अब तक एक मकान ध्वस्त हुआ है और तत्काल कटावरोधी कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed