फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Speeding Car Drags Biker for 500 Meters Dies on Spot Angry Locals Block Road

Bihar: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Mon, 27 Jul 2026 11:34 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 11:34 AM IST
सार

जमुई जिले के मोहनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब 500 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bihar Speeding Car Drags Biker for 500 Meters Dies on Spot Angry Locals Block Road
सड़क जाम करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा-झाझा मुख्य सड़क पर रविवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी शनिचर यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिचर यादव बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


500 मीटर तक घसीटता रहा कार चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक सवार को करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। बताया जा रहा है कि कार का एयरबैग खुलने के बाद चालक ने वाहन सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि शनिचर यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद सड़क जाम, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर कोहबरवा-झाझा मार्ग जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झाड़ियों में मिला लावारिस शव, पास ही पड़ी मिलीं बच्चे की चप्पलें; हत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस


मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा फरार कार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही, वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर भी लोग अड़े रहे।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही कार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed