फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Panic due to Ganga erosion in Munger concrete house submerged in river

Bihar News: बाढ़ के बाद बढ़ा मिट्टी के कटाव का खतरा, नदी में समा गया पक्का मकान; इन घरों पर भी मंडरा रहा संकट

Thu, 28 Aug 2025 10:33 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

Bihar News: पहले बाढ़ फिर मिट्टी के कटाव का दोहरा संकट मुंगेर वासियों पर मंडरा रहा है। गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में बसे घरों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। पानी के तेज बहाव और मिट्टी की कटाव की वजह से देर रात एक मकान पूरी तरह नदी में समा गया। छह भाइयों का आशियाना खत्म हो गया। अन्य घरों पर कटाव की आशंका है।
 

विज्ञापन
Bihar News Panic due to Ganga erosion in Munger concrete house submerged in river
Munger News: मौके पर मौजूद ग्रामीण, बचाव करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले में बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला भी नहीं था कि अब गंगा के तेज कटाव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सदर प्रखंड के गंगा पार कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में गंगा का कटाव तेजी से जारी है। बीती रात कटाव की चपेट में आकर एक पक्का मकान पूरी तरह नदी में समा गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घर एक ही परिवार के छह भाइयों अमरजीत पासवान, उदय पासवान, विलास पासवान, रंजीत पासवान और गुनसागर पासवान  का था। इस घटना से पूरा परिवार बेघर हो गया। कटाव की वजह से ग्रामीणों में दहशत है और कई लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करने लगे हैं।

विज्ञापन


जल्द ठोस कदम उठाने की जरूरत

ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड संख्या 6 में 100 से अधिक घर हैं और कटाव इतनी तेजी से फैल रहा है कि कभी भी और मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो पूरे वार्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 'वोट अधिकार यात्रा' में जुटे दिग्गज, सीतामढ़ी पहुंचा काफिला; इन मुद्दों पर होगी NDA की घेराबंदी

प्रशासन ने भरोसा दिलाया
इधर, स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीकर ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक को कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करने और कटाव रोधी कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कटाव को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट; लोगों से भी की अपील
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed