Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, जानकारी देने पर पुलिस देगी 50 हजार का इनाम
Bihar : कुछ ही दिन के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सूबे को अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में घुसपैठ किया है। जानकारी देने वालों को 50 हजार इनाम मिलेगा।
विस्तार
पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों को अलर्ट किया है। अलर्ट करने की वजह यह है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की सूचना मिली है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के नाम, फोटो और पासपोर्ट से संबंधित जानकारी साझा किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप, 24 घंटे में 10 नए मामले आए सामने; एनएमसीएच में की गई है व्यवस्था
नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे आतंकी
पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि आतंकियों ने बिहार में घुसपैठ की है, जिसमें रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान, उमरकोट का आदिल हुसैन और बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों से कहा है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे। वहां से अगस्त के तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे। पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताते हुए कहा है कि हो न हो ये लोग किसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर आसूचना संकलन करने और संदिग्ध आतंकियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Asia Hockey Cup 2025 : कौन कितना मजबूत, बता रहे एक्सपर्ट; बिहार में एशिया कप हॉकी से पहले जानें टीम रैंकिंग
बिहार में होने हैं विधान सभा चुनाव
बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान नेताओं की रैली और जनसभाएं होंगी, जिसमें आतंकी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। फिलहाल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। इस दौरान वोटर अधिकार यात्रा में काफी भीड़ लग रही है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बात चिंता का विषय है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। अब यह सूचना पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चिंता का विषय है।
मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार इनाम की घोषणा की
तीन पाकिस्तानी आतंकवादी के नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश किए जाने की जानकारी मिलते ही मोतिहारी पुलिस सचेत हो गई। इसको लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इन आतंकियों के ऊपर 50–50 हजार की इनाम की घोषणा कर दी है। मोतिहारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी आम नागरिकों से यह अपील की है कि जो भी इन आतंकियों की पहचान और ठिकाना बताएगा उसे 50 हजार का इनाम दिया जायेगा। साथ ही मोतिहारी एसपी ने जिले के सभी थानों को हाइ अलर्ट करते हुए कहा है कि होटल, लॉज और किराए के मकानों में पुलिस एक्टिव मोड में सर्च अभियान चलाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसमें जनता भी मोतिहारी पुलिस को सहयोग करे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.