फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Jamul police Has exposed notorious bike lifter gang. Eight were arrested in jamui news

Bihar Crime: जमुई पुलिस ने कुख्यात बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ अपराधी गिरफ्तार; चोरी की बाइक भी बरामद

Mon, 29 Sep 2025 05:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 05:29 PM IST
सार

Bihar Crime: एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से जमुई और आसपास के जिलों में सक्रिय था। ये अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखते और बाद में उन्हें ऊंचे दाम पर बेचते थे।

विज्ञापन
Bihar news: Jamul police Has exposed notorious  bike lifter gang. Eight were arrested in jamui news
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों में संलिप्त कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से लंबे समय से बाइक चोरी से परेशान आम जनता ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

मलयपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की टीम के साथ की। एसपी ने बताया कि छापेमारी मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना और बरियारपुर के अलावा लखीसराय जिले के बन्नू बगीचा, किऊल, पीड़िबाजार तथा चानन थाना क्षेत्र में भी की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: '1100 रुपये पेंशन से हम संतुष्ट नहीं है, कम से कम 2000 होनी चाहिए', गया जी में बोले जीतन मांझी

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधियों में गौतम कुमार, विभीषण कुमार, विकास यादव, कृष्णा कुमार, राहुल कुमार, राजकिशोर कुमार, ललन कुमार और सौरभ कुमार शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जो थाना पीड़िबाजार और थाना मलयपुर अंतर्गत ग्राम बरियारपुर से जब्त की गईं।

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से जमुई और आसपास के जिलों में सक्रिय था। ये अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखते और बाद में उन्हें ऊँचे दाम पर बेचते थे। पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई से न केवल गिरोह की साजिश नाकाम हुई, बल्कि कई अनसुलझे मामलों का भी सुराग मिला है।

आगे की कार्रवाई
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गई दर्जनों मोटरसाइकिलों का पता लगाने में जुटी है। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सतत अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed