फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In the HAM Party workers conference in Gayaji leaders assured the workers of victory

Bihar Election: '1100 रुपये पेंशन से हम संतुष्ट नहीं है, कम से कम 2000 होनी चाहिए', गया जी में बोले जीतन मांझी

Mon, 29 Sep 2025 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 05:11 PM IST
सार

Bihar News: जीतन राम मांझी ने कहा कि वे अपने समाज के हितों के लिए 20 सीटें मांग रहे हैं और यदि 20 सीटें मिलीं तो वे सामान शिक्षा लागू करेंगे। उन्होंने पेंशन संबंधी मांग भी दोहराई और कहा कि 1,100 रुपये की पेंशन से संतुष्टि नहीं है। उनका कहना था कि चैन तब होगा जब पेंशन 2,000 रुपये होगी।

विज्ञापन
Bihar News: In the HAM Party workers conference in Gayaji leaders assured the workers of victory
हम पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व अन्य

विस्तार

विज्ञापन

गया जी जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हम पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन और झकझोर झूमर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि दशरथ मांझी को राष्ट्रपति पुरस्कार या भारत रत्न मिलना चाहिए था और वे इसके योग्य थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ सम्मान देने के लिए धन्यवाद भी कहा और बताया कि दशरथ मांझी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्याप्त नहीं था।

विज्ञापन

मांझी ने भुइयां और मुसहर जातियों के कोड और गणना को लेकर असंतोष जताया। उनके बयान के अनुसार भुइयां और मुसहर के लिए अलग-अलग कोड दिए गए हैं और इससे समाज में विभाजन हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों जातियों का एक साथ गिनना चाहिए। उन्होंने बताया कि 2015 के बाद भुइयां–मुसहर एकजुटता के कारण छह विधायक बने हैं और इस एकजुटता को बनाए रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; 18 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, नशे का आदी था; पुलिस दोस्तों की तलाश में जुटी

मांझी ने कहा कि वे अपने समाज के हितों के लिए 20 सीटें मांग रहे हैं और यदि 20 सीटें मिलीं तो वे सामान शिक्षा लागू करेंगे। उन्होंने पेंशन संबंधी मांग भी दोहराई और कहा कि 1,100 रुपये की पेंशन से संतुष्टि नहीं है। उनका कहना था कि चैन तब होगा जब पेंशन 2,000 रुपये होगी। उन्होंने सरकारी स्कूलों के संचालन और पढ़ाने के तरीकों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि वहां पढ़ाई के बजाय प्रार्थना कराकर खाना खिलाने का रिवाज है। सभा के दौरान मंच पर मौजूद एक व्यक्ति को हटाने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान आयोजकों और पुलिस को कहा गया कि वह व्यक्ति शायद शराब के प्रभाव में है, अतः हटाया जाए।

मांझी ने सभा में यह भी कहा कि भेदभाव करने वाले को अंदरुनी तौर पर दुश्मन मानना होगा तथा भुइयां–मुसहर के प्रतिनिधित्व बढ़ने पर दिल्ली और पटना में सत्ता की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अकेला चना भांड़ नहीं फोड़ता और तभी बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव है, जब दोनों समुदाय एक साथ आएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं और आयोजनों का विवरण आयोजकों द्वारा दिया गया बयान के अनुरूप है।

ये मेरा आखिरी चुनाव
अतरी विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वह अतरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक 13 चुनाव लड़े हैं। 10 में से 8 जीतें, जबकि लोकसभा के 3 चुनाव लड़े और 1 जीत पर हासिल की। मांझी ने कहा कि उनका घर और ससुराल अतरी में है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि 75 वर्ष की आयु के बाद चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन नीतीश कुमार के निर्देश और अनुरोध पर 2020 में मैंने चुनाव लड़ा। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अब हम अपने क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार खड़ा करवाएंगे।

तेजस्वी पर बोला हमला
तेजस्वी यादव पर तीखा तंज करते हुए मांझी ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को पागल मानता हूं। उनके पिता ने मुझे मुख्यमंत्री पद से हटवाने का काम किया। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में किए गए कुछ काम हास्यास्पद थे। जिनमें चरवाहा स्कूल खोलने और लाठी में तेल पिलाकर भजन करवाने जैसे मामले उन्होंने गिनाए। मांझी ने आरोप लगाया कि उन्हें पद से हटाने के लिए राज्यपाल तक भी जाना पड़ा।

पाकिस्तान पर बिफरे
भारत-पाकिस्तान संबंधों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान हमारे सामने टिक नहीं सकता। पाकिस्तान कभी हमारा अंग हुआ करता था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ठिकानों को हटाया गया। एक तरफ हमने पाकिस्तान को माफ किया है, लेकिन अब समुद्र से भी मिसाइल छोड़ने की तकनीक उपलब्ध है। पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed