{"_id":"67fccf2620b91951c1043ec4","slug":"bihar-news-a-miscreant-shot-an-old-man-sleeping-in-his-house-in-begusarai-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर में सो रहे बुजुर्ग को बदमाश ने मारी गोली, आवाज सुनकर दौड़े परिजन...अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर में सो रहे बुजुर्ग को बदमाश ने मारी गोली, आवाज सुनकर दौड़े परिजन...अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 14 Apr 2025 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:32 PM IST
सार
Bihar: बुजुर्ग अपने घर में सो रहे थे, तभी रात करीब 2:45 बजे अज्ञात बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग को मारी गई गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दो मंजिला मकान में सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। घायल बुजुर्ग की पहचान कृष्णदेव साह (60) के रूप में हुई है। घटना रात करीब 2:45 बजे की है, जब वह अपने मकान के बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन
गोली कृष्णदेव साह की बाईं जांघ के पास लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति अब स्थिर है और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पढ़ें: पति और बेटा जेल में है, तुम्हें मारना मेरे लिए बड़ी बात नहीं'...राजद नेता बीमा भारती को मिली धमकी
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात अपराधी की पहचान करने में जुटी है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।