फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Former MLA Bima Bharti received death threat news in hindi

Bihar: 'पति और बेटा जेल में है, तुम्हें मारना मेरे लिए बड़ी बात नहीं'...राजद नेता बीमा भारती को मिली धमकी

Sun, 13 Apr 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि जब बीमा भारती कुछ कहने लगीं, तो बदमाश ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और धमकाते हुए रकम जल्द पहुंचाने को कहा। इस संबंध में बीमा भारती ने फुलवारीशरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Former MLA Bima Bharti received death threat news in hindi
बीमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूपौली की पूर्व विधायक और राजद नेत्री बीमा भारती को 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर उन्होंने पटना के फुलवारीशरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीमा भारती ने खुद को जान का खतरा भी बताया है। मामले की पुष्टि पूर्व मंत्री बीमा भारती और उनके छोटे भाई अशोक भारती ने की है।

विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, 12 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर बीमा भारती के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसे वह किसी कारणवश रिसीव नहीं कर सकीं। इसके बाद उसी नंबर से उनके छोटे भाई अशोक भारती के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


पढ़ें: आईपीएल में हारने वालों को जीत का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन गिरफ्तार; सरगना फरार    

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एक बार फिर उसी नंबर से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बीमा भारती के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर बदमाश ने सीधे बीमा भारती से रंगदारी की मांग की। उसने कहा, "तुम्हारा पति और बेटा जेल में है, तुम्हें मारना मेरे लिए बड़ी बात नहीं है।" जब बीमा भारती कुछ कहने लगीं, तो बदमाश ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और धमकाते हुए रकम जल्द पहुंचाने को कहा। इस संबंध में बीमा भारती ने फुलवारीशरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed