Bihar News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से कुतलूपुर पंचायत में तेज कटाव, SDRF ने कराया गांव खाली; लोग पलायन को मजबूर
Bihar: गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण मुंगेर जिले के छह प्रखंड सदर मुंगेर, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, हवेली खड़गपुर और असरगंज के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार को गंगा का जलस्तर 39.05 मीटर दर्ज किया गया है, जो वार्निंग लेवल (38.33 मीटर) से लगभग 72 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान (39.33 मीटर) से महज 29 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा फिलहाल प्रति घंटे करीब 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में अनुमान है कि अगले तीन दिनों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
वहीं इलाहाबाद, वाराणसी और बक्सर में गंगा स्थिर हो चुकी है, लेकिन बक्सर, पटना गांधी घाट, पटना दिग्घा घाट और हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऊपर से पानी का दबाव होने के कारण मुंगेर और भागलपुर जिले के निचले क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
मुंगेर सदर प्रखंड के कुतलूपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 (हरि बाबू टोला) में कटाव की रफ्तार तेज हो गई है। दो दिन पहले यहां एक पक्का मकान गंगा में समा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक तीन घर नदी की धारा में बह चुके हैं। लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम ने गांव को खाली कराया है और माइकिंग कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
पढ़ें; दरभंगा से शुरू हुआ विवाद पहुंचा कैमूर, कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च; भाजपा के खिलाफ नारेबाजी
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण मुंगेर जिले के छह प्रखंड सदर मुंगेर, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, हवेली खड़गपुर और असरगंज के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। हालांकि कितने गांव और घर अब तक गंगा की चपेट में आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी जिला प्रशासन ने अभी तक जारी नहीं की है। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य की पूरी तैयारी कर ली है।