फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online

बिहार न्यूज़: सड़क के बाद अब होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दुष्कर्म का आरोप; जमकर पीटा

Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

बेगूसराय शहर के एक होटल के बंद कमरे में युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में रोहित कुमार पर कमरे में बंद कर मारपीट और उसके बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय शहर के एक होटल के बंद कमरे से सामने आए तीन वीडियो ने सनसनी मचा दी है। वीडियो में एक युवक एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट करता दिखाई दे रहा है। युवती रोते हुए खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आती है। मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस के समक्ष गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने मारपीट के बाद दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी रोहित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पहले होटल पहुंची युवती, फिर कमरे में बंद करने का आरोप
पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, घटना 27 सितंबर की है। युवती किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान पहचान के एक युवक के साथ बाइक से नगर थाना क्षेत्र में एनएच किनारे स्थित एक होटल पहुंची। आरोप है कि होटल पहुंचने के बाद उसे रोहित कुमार के पास छोड़ दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि रोहित उसे होटल के कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो बना पुलिस जांच का अहम हिस्सा
घटना से संबंधित तीन वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो में युवक और युवती के बीच विवाद तथा मारपीट का दृश्य दिखाई देता है। पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराया गया है और अब इसकी सत्यता, घटनाक्रम तथा वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल से भागकर सीधे थाना पहुंची पीड़िता
पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह होटल के कमरे से बाहर निकलने में सफल हुई। अगले दिन 28 सितंबर की देर शाम वह नगर थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि होटल के कमरे में युवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटना सामने आई है। पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी प्राप्त हुआ है। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें-  बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला


अब होटल प्रबंधन पर भी पुलिस की नजर
घटना होटल के कमरे में होने के कारण जांच का दायरा होटल प्रबंधन तक भी पहुंच गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कमरे की बुकिंग किस नाम से हुई थी और उस समय पहचान-पत्र का सत्यापन किया गया था या नहीं। पुलिस होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

वीडियो, होटल रिकॉर्ड और पीड़िता के बयान से खुलेगा पूरा सच
फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। वीडियो फुटेज, होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी, कर्मचारियों के बयान और पीड़िता के आरोपों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed