फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Police Action Four Constables Dismissed Over Alleged Misappropriation of Rs 3 Lakh

बिहार: मोतिहारी में छापेमारी के दौरान मिले 4.15 लाख रुपये, चार सिपाहियों ने हड़प लिए तीन लाख; चारों बर्खास्त

Wed, 16 Sep 2026 07:13 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Sep 2026 07:13 PM IST
सार

मोतिहारी में छापेमारी के दौरान बरामद ₹4.15 लाख में से ₹3 लाख हड़पने के आरोप में चार सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने चारों के खिलाफ यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
Motihari Police Action Four Constables Dismissed Over Alleged Misappropriation of Rs 3 Lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाले गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने छापेमारी के दौरान मिली नकद राशि में हेराफेरी करने वाले चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त सिपाहियों में संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव, कृष्ण कुमार और ओमप्रकाश शामिल हैं। विभागीय जांच में आचरण भ्रष्ट पाए जाने और सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन साबित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला गोविंदगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रढ़िया गांव का है। पुलिस टीम ने ठगी के आरोपी चंदन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान पुलिस दल ने मौके से 4.15 लाख रुपये नकद, सोने जैसे दिखने वाले 10 बिस्किट और एक सोने की चेन बरामद की थी। इस छापेमारी दल में ये चारों आरोपी सिपाही भी तैनात थे। बरामद की गई कुल नकद राशि में से चारों सिपाहियों की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने मिली रकम का बड़ा हिस्सा आपस में बांटने की साजिश रची।
विज्ञापन


जब्त रकम आपस में बांटने का आरोप
छापेमारी के दौरान मिली 4.15 लाख रुपये की कुल राशि में से चारों सिपाहियों ने मिलीभगत करके 3 लाख रुपये चुपचाप निकाल लिए और उस रकम को आपस में बांट लिया। इसके बाद आरोपियों ने केवल 1.15 लाख रुपये ही सरकारी रिकॉर्ड में जमा कराए। मामला संदिग्ध लगने पर जब वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ के दौरान सच सामने आने के बाद पुलिस ने सिपाहियों द्वारा छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में दोष सिद्ध होने पर हुई बर्खास्तगी
मामले का खुलासा होने पर चारों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस आपराधिक मामले के साथ ही विभागीय स्तर पर भी मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच में चारों पुलिसकर्मियों का आचरण भ्रष्ट पाया गया। सेवा नियमों के गंभीर उल्लंघन और पुलिस बल की छवि धूमिल करने के आरोप सिद्ध होने पर पुलिस अधीक्षक ने चारों सिपाहियों को सेवा से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed