{"_id":"ba122c72d75f3f328d23d8ff0cae4cf1","slug":"mother-murdered-her-step-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने 16 साल की बेटी को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां ने 16 साल की बेटी को जिंदा जलाया
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में सीतामढ़ जिले के मेहसोल गोट गांव में कल रात एक सौतेली मां ने बेटी को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मेहासोल गोट गांव निवासी मोहम्मद शईम की दूसरी पत्नी लालो ने अपनी सौतेली बेटी खुर्शीदा खातून(16) पर आग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।
सूत्रों ने बताया कि शईम ने पहली पत्नी की मौत के बाद लालो से तीन वर्ष पूर्व शादी की थी। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार है।
विज्ञापन