{"_id":"4d5a40ccf7215dfc5f69aeb98fc1620c","slug":"modi-patna-rally-27oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में 31 क्रेनों का क्या काम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में 31 क्रेनों का क्या काम?
अमर उजाला
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को पटना में होने वाली रैली में कोई रुकावट न हो इसलिए भाजपा ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
बिहार में हो रही इस रैली में पटना के आस पास के लगभग 38 जिलों के लोगों के पहुंचने का अनुमान है। लोगों की भीड़ और खतरों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पूरी तैयारियां की हुई हैं।
पटना और 17 जिलों को आखिरी को जोड़ने वाली महज एक सड़क होने के कारण पार्टी ने 31 क्रेनों का इंतजाम कराया है ताकि रैली में आने वाले लोगों को किसी रूकावट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे का कहना है कि हमने इस बात का पूरा इंतजाम किया है कि 27 अक्टूबर को सारे लोग पटना पहुंचे। और मोदी की रैली में पहुंचने से उन्हें किसी रुकावट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि पटना की इस रैली में पहुंचने के लिए 17 जिलों के लिए 5.57 किलोमीटर लंबा महात्मा गांधी सेतु एक ही रास्ता है जो पार्टी की चिंता का विषय बना हुआ है।