{"_id":"5f42331b8ebc3e3cb03fd23a","slug":"miscreants-firing-in-patna-property-dealer-killed-bihar-police-investigates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, तीन लोग घायल
Sun, 23 Aug 2020 03:02 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Aug 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Pandey, DSP Phulwari Sharif
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। पटना के बेउर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि कार्बाइन से गोली चलाई गई है।
विज्ञापन
फुलवारी शरीफ के डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि 'हमें कुछ देर पहले गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। तीन से चार लोग घायल हैं। हमने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।'
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बेउर जेल से कुछ दूरी पर स्थित बेउर मोड़ के पास हुआ है। हार्डवेयर के एक दुकान के पास यह गोलीबारी हुई है। अपराधियों ने टुनटुन प्रॉपर्टी डीलर नाम के दुकान में घुसकर ताबडतोड़ फायरिंग की। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई है, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।
विज्ञापन
इस घटना में धर्मेंद्र कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव और राजेश यादव को गोली लगी है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों की मानें तो जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि चार बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। कई पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।