{"_id":"4d918c4b8e91b69b4f3bdbed7b5c0cfd","slug":"martyr-s-villagers-take-bihar-minister-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के गांववालों ने मंत्री को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के गांववालों ने मंत्री को बनाया बंधक
छपरा/एजेंसी
Updated Sat, 10 Aug 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे की मांग को लेकर उनके एक मंत्री को शहीद प्रेमनाथ सिंह के गांववालों ने दो घंटे के लिए बंधक बना लिया।
विज्ञापन
शहीद प्रेमनाथ उन पांच जवानों में से एक थे, जिनकी हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर हत्या कर दी थी।
सारण जिले के मांझी से विधायक और राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री गौतम सिंह शहीद के परिजनों को सांत्वना देने उनके गांव पहुंचे थे, जब गुस्साए ग्रामीणों ने उनको बंधक बना लिया और मुख्यमंत्री के गांव का दौरा करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। वहीं एक अन्य शहीद रघुनंदन प्रसाद की मां ने एक मंत्री भीम सिंह की बेशर्मी भरे बयान पर राज्य सरकार द्वारा दी गई दस लाख रुपये की सहायता राशि को लौटाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन