फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Manoj Bajpayee meets Lalu Prasad in Patna, Bihar deputy CM Tejashwi shares pics

Bihar: पटना में लालू प्रसाद से मिले फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी, तेजस्वी यादव ने शेयर कीं तस्वीरें

Sun, 18 Sep 2022 09:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Sep 2022 09:39 AM IST
सार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लालू यादव और अभिनेता मनोज बाजपेयी की मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर बाजपेयी को बिहार की माटी का लाल बताया।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee meets Lalu Prasad in Patna, Bihar deputy CM Tejashwi shares pics
लालू से मिले फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी - फोटो : Twitter@Tejashwi Yadav

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके बाद तेजस्वी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार की माटी के लाल,हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी हमारे आवास पर मिलने पहुंचे और मेरे पिता लालू यादव से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। इन्होंने मेहनत व काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है। एक तस्वीर में, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम का हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में बाजपेयी को पिता-पुत्र की जोड़ी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


बिहार के ही रहने वाले हैं मनोज बाजपेयी
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा में जन्मे बाजपेयी बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे। मनोज बाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा बेलवा गांव में ही हुई।  5वीं कक्षा के बाद उन्हें जिला मुख्यालय बेतिया स्थित केआर स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया था।  उन्होंने यहां से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की। इसके बाद बेतिया के एमजेके कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट के बाद मनोज ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से 1989 में इतिहास (प्रतिष्ठा) में डिग्री ली। इसी दौरान अभिनय से जुड़ाव हुआ।   वह सत्रह साल की उम्र में दिल्ली स्थानांतरित हो गए और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के लिए आवेदन किया और उन्हें चार बार खारिज कर दिया गया। लेकिन मेहनत के बाद उन्होंने प्रवेश पा ही लिया।
विज्ञापन


यहां देखें मुलाकात की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed