फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mangal Pandey has now posted 4 doctors at his residence after Lalu Yadav son Tej Pratap

लालू के बेटे के बाद अब नीतीश के मंत्री ने अपने आवास पर नियुक्त किए 4 डॉक्टर

Sat, 12 Aug 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 12 Aug 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Mangal Pandey has now posted 4 doctors at his residence after Lalu Yadav son Tej Pratap
मंगल पांडे - फोटो : ANI

बिहार में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार टूटने के बाद अब नीतीश कुमार के साथ मिलकर बीजेपी सत्ता पर अपनी पैठ जमा चुकी है। लेकिन बीजेपी और जेडीयू सरकार आने के बाद भी वहां के हालात में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


बिहार में मौजूदा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर लालू यादव ने वार करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने आवास पर 4 डॉक्टरों की तैनाती कर रखी है। आपको बता दें कि जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन सरकार के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने भी अपने घर पर डॉक्टरों की तैनाती कर रखी थी जिस पर उन्हें विपक्षी पार्टियों ने घेरा था जिसके बाद यह मुद्दा मीडिया पर उछला था।
विज्ञापन





अब जब नीतीश कुमार के जेडीयू के साथ बीजेपी सत्ता में आई है तो उसकी ओर से बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने मंगल पांडे ने भी अपने घर पर 4 डॉक्टरों की नियुक्ति कर रखी है। हालांकि मामले में खुद को घिरता देख मंगल पांडे ने अपनी सफाई मेें कहा है कि मैंने डॉक्टरों की अपने आवास पर नियुक्ति नहीं कि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैैंने जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला वैसे ही मेरे आवास पर चिकित्सा की सहायता हेतु लोगों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया, जिसके बाद मैंने अपने आधिकारिक निवास पर स्वास्थ्य विभाग की मदद से डॉक्टरों की तैनाती की। उन्होंने आगे कहा कि मेरे परिवार का कोई सदस्य वहां पर मौजूद नहीं रहता है। 
 

इसी मुद्दे पर बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को घेरते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि वह सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब पिछले दिनों मेरे आवास पर डॉक्टरों की तैनाती हुई थी, तो बीजेपी ने हंगामा मचाया था। 



गौरतलब है कि जब जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन सरकार के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर डॉक्टरों की तैनाती की थी, तो बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed