फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lok sabha elections 2019: Lalu Prasad will select party candidates and seat for Lok Sabha polls

राजद में उम्मीदवारों और गठबंधन भागीदारों पर लालू करेंगे फैसला

Sun, 10 Mar 2019 05:50 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Lalu Prasad will select party candidates and seat for Lok Sabha polls
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : social media

राजद ने कहा है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन और गठबंधन भागीदारों पर पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद का निर्णय अंतिम होगा। राजद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में यह फैसला लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर बिहार और झारखंड की प्रदेश इकाइयों की भी बैठक हुई। 

विज्ञापन


राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से लालू प्रसाद को लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में उम्मीदवारों के चयन के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ने बताया, ‘‘इसके अलावा पार्टी प्रमुख को लोकसभा चुनाव के लिए समान सोच वाले दलों के साथ तालमेल या गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए भी अधिकृत किया गया है।’’ चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रसाद रांची में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजद के नेता हर शनिवार को जेल में लालू से मिलते हैं जहां उन्हें ताजा घटनाक्रम से वाकिफ कराया जाता है । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानपार्षद कमर आलम के साथ झा ने कहा कि राजद की बिहार और झारखंड प्रदेश इकाई ने प्रस्ताव पारित किया और केंद्रीय संसदीय बोर्ड को अवगत कराया कि उम्मीदवारों और गठबंधन भागीदारों के चयन को लेकर पार्टी में प्रसाद का फैसला अंतिम होगा।

(इनपुटः भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed