{"_id":"660e939ccddce3be6004e78d","slug":"lok-sabha-election-2024-jdu-candidate-santosh-kushwaha-met-former-congress-leader-pappu-singh-pappu-yadav-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कांग्रेसी दिग्गज के पास पहुंचे जदयू के लोकसभा प्रत्याशी; राजद और निर्दलीय भी ले चुके आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कांग्रेसी दिग्गज के पास पहुंचे जदयू के लोकसभा प्रत्याशी; राजद और निर्दलीय भी ले चुके आशीर्वाद
Thu, 04 Apr 2024 05:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:18 PM IST
सार
Bihar Lok Sabha Election 2024 : दो दिन पहले पूर्व सांसद के आवास पर उनसे मिलने कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे थे। उनके निकलते ही महागठबंधन से राजद प्रत्याशी वहां पहुंच गईं और अब जदयू के लोकसभा प्रत्याशी उनसे मिलने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
संतोष कुशवाहा और उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया लोक सभा सीट बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर किसी की नजर पूर्णिया लोक सभा सीट पर अटकी हुई है। गुरुवार को पूर्णिया के सियासी गलियारों में दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। जहां एक तरफ कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन करने में व्यस्त थे तो वहीं पूर्णिया के निवर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहें थे।
विज्ञापन
पप्पू सिंह से मांगा आशीर्वाद
इस संबंध में पूछे जाने पर संतोष कुशवाहा ने कहा कि आज पूर्व सांसद उदय सिंह के मधुबनी स्थित आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकातकी।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनसे राजनीतिक-विमर्श हुआ। मैंने बतौर प्रत्याशी उनसे सहयोग और बड़े भाई के रूप में उनका आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद पप्पू सिंह से आशीर्वाद भी मिला है। निवर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्व सांसद पप्पू सिंह से मिले आशीर्वचनों के लिए आपका आभार व्यक्त किया हैं।
विज्ञापन
पप्पू यादव और बीमा भारती भी मिल चुकी हैं
पूर्व सांसद उदय सिंह 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में मैदान में थे। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन भाजपा के कमल के सहारे दो बार लगातार पूर्णिया लोक सभा सीट से विजयी रहे थे। 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ कांग्रेस से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद दो दिन पूर्व ही पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर पहले उनसे मिलने पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे फिर उनके निकलते ही महागठबंधन से राजद प्रत्याशी बीमा भारती भी पहुंच गईं। ये दोनों उनसे अपने -अपने समर्थन में पूर्व सांसद पप्पू सिंह से आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन