{"_id":"5bfe8053bdec22417b50c70e","slug":"ljp-mp-chirag-paswan-says-my-mother-will-not-fight-2019-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा सांसद चिराग बोले- मम्मी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा सांसद चिराग बोले- मम्मी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
chirag paswan
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने अपनी मां के हाजीपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने 2019 आम चुनाव से पहले यह साफ कर दिया है कि उनकी मम्मी चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन
चिराग ने कहा कि उनकी मां सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोजपा की पूरी इकाई और पार्टी का संसदीय बोर्ड चाहता है कि पापा (रामविलास पासवान) राज्यसभा में जाएं। बता दें कि चिराग ने यह बातें मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चिराग ने कुशवाहा को दो नाव में सवारी ना करने की दी नसीहत
विज्ञापन
लोजपा सांसद ने आगे कहा कि पार्टी चाहती है कि लोजपा सुप्रीमो राज्य सभा में मनोनीत होकर राष्ट्र की सेवा करें, वह अब चुनाव न लड़ें। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके पापा 2019 लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन पार्टी का मानना है कि अगर वह चुनाव नहीं लड़ते हैं तो पार्टी उनका ज्यादा लाभ ले सकती है। इस दौरान उन्होंने रालोसपा के एनडीए से अलग होने के बारे में कुछ साफ नहीं किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले लोजपा सांसद चिराग पासवान ने रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को साफ शब्दों में कहा था कि राजग के नेताओं की आलोचना करना है तो गठबंधन छोड़कर बाहर जाएं। उन्होंने कुशवाहा को दो नावों की सवारी ना करने की भी नसीहत दी थी। इधर, कुशवाहा ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि कुशवाहा की 30 नवंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात हो सकती है।