फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land Survey: Petition to ban land survey in Bihar returned, hearing in Patna High Court; land survey news

Land Survey : बिहार में जमीन सर्वे पर रोक लगाने की याचिका वापस, पटना हाईकोर्ट ने यह बात कही

Fri, 04 Oct 2024 05:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 04 Oct 2024 05:15 PM IST
सार

याचिका के अनुसार, सर्वे की प्रक्रिया में कई खामियां हैं। इसमें कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रकार के जमीन सर्वे से आगे परेशानियां और बढ़ेंगी, विवाद बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Land Survey: Petition to ban land survey in Bihar returned, hearing in Patna High Court; land survey news
पटना हाईकोर्ट में हुई सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप भी इस उम्मीद में बैठे जमीन सर्वे पर रोक लग जाएगी तो यह खबर आपको आपको निराश कर सकती है। जमीन सर्वे के खिलाफ जो याचिका दायर की गई थी वह वापस ले गई है। पटना हाईकोर्ट ने स्पष्ट कह दिया है कि इस याचिका में पर्याप्त ब्यौरा नहीं है। इसके बाद याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता ने इसे वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि पटना हाईकोअर् में अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह ने जमीन सर्वे पर रोक लगाने के लिए 18 सितंबर को एक याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन


याचिका में पर्याप्त ब्यौरा नहीं है
याचिका के अनुसार, सर्वे की प्रक्रिया में कई खामियां हैं। इसमें कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस प्रकार के जमीन सर्वे से आगे परेशानियां और बढ़ेंगी, विवाद बढ़ेंगे। शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि याचिका में पर्याप्त ब्यौरा नहीं है। इसके बाद राजीव रंजन सिंह ने याचिका वापस ले ली। कोर्ट ने याचिका खारिज भी कर दी।
विज्ञापन


नक्शा की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बिहार में करीब 100 साल बाद जमीन का सर्वे हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत जमीन के नक्शा को लेकर हो रही है। कुछ लोगों के पास पुराना नक्शा है लेकिन कई गांव में वो भी नहीं मिल रहा है। वैसे आप अपनी जमीन का भू नक्शा (Bhu Naksha) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और वह भी मोबाइल से। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed