फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land Reform and Revenue Minister Ram Surat Rai said Bihar to remove all encroachments from government land by March 2023

बिहार: भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा- मार्च 2023 तक अतिक्रमण मुक्त हो जाएंगे सभी सरकारी जमीन

Fri, 04 Mar 2022 02:34 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Mar 2022 02:34 AM IST
सार

विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए भूमि सुधार और राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि उनके विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की है जहां निजी पार्टियों ने राज्य के स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Land Reform and Revenue Minister Ram Surat Rai said Bihar to remove all encroachments from government land by March 2023
भूमि सुधार और राजस्व मंत्री राम सूरत राय। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। बिहार सरकार के एक मंत्री ने गुरुवार को कहा कि नीतीश सरकार ने अगले साल मार्च तक सभी सरकारी जमीनों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए भूमि सुधार और राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि उनके विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक प्रक्रिया शुरू की है जहां निजी पार्टियों ने राज्य के स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान किसी भी दिन शुरू हो सकता है और यह कड़ी कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने मार्च, 2023 तक सरकारी जमीन को किसी भी तरह के अतिक्रमण से मुक्त करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी संबंधितों लोगों से अपील करते हुए कहा कि इससे पहले कि प्रशासन अपने संसाधनों को नियंत्रण में लेने के लिए अपनी मशीनरी का उपयोग करे, सरकारी भूमि को मुक्त करने के लिए खुद प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान वाणिज्यिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा।


राय ने कहा, "विभाग ने उन स्थानों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जहां निजी पार्टियों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। हम जानते हैं कि भू-माफियाओं ने कुछ क्षेत्रों में सरकारी संसाधनों पर अतिक्रमण किया है। इन सभी को हटा दिया जाएगा, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।"  विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed