फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu yadav wants to surround BJP on social justice front

बिहार: भाजपा को सामाजिक न्याय के मोर्चे पर घेरना चाहते हैं लालू

Sat, 14 Aug 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 02:35 AM IST
सार

  • लालू अब शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे
  • लालू यादव की राष्ट्रीय जनगणना के दौरान जाति आधारित जनगणना कराने की भी मांग

विज्ञापन
Lalu yadav wants to surround BJP on social justice front
लालू यादव - फोटो : ani

विस्तार

लंबे समय बाद जेल से बाहर आए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भाजपा और मोदी सरकार को सामाजिक न्याय के मुद्दे पर घेरना चाहते हैं। इसके लिए वह शरद यादव और मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद कांग्रेस, एनसीपी सहित अन्य क्षेत्रीय दलों को साधने की योजना बना रहे हैं। अस्वस्थ होने के बावजूद लालू ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


राजद सूत्रों के मुताबिक लालू की राजनीतिक सक्रियता और बढ़ेगी। उनकी कोशिश सामाजिक न्याय के मामले में गैरभाजपा दलों को एकजुट करने की है।

चूंकि उत्तर भारत और हिंदी पट्टी में सामाजिक न्याय का मुद्दा अन्य मुद्दों की तुलना में ज्यादा बड़ा है, इसलिए लालू मोदी सरकार और भाजपा को इसी मुद्दे पर घेरना चाहते हैं। इस कड़ी में वह अब शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


जातीय जनगणना कराने की मांग
लालू यादव ने राष्ट्रीय जनगणना के दौरान जाति आधारित जनगणना कराने की भी मांग की है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराती तो जनगणना कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाए। दरअसल इस समय भाजपा की हिंदुत्व और सामाजिक न्याय दोनों की राजनीति में मजबूत पकड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed