फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः लालू के बेटे तेज प्रताप की हुईं ऐश्वर्या, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम नीतीश

Sun, 13 May 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 13 May 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Lalu yadav son Tej Pratap Yadav tied knot with Aishwarya rai in patna
tej pratap wedding

राजद अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद की पोती ऐश्वर्या राय के साथ संपन्न हुई है। करीब 7 हजार लोगों की मौजूदगी में पूरे शाही अंदाज में दोनों एक दूसरे के हुए। पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में बने मंडप पर जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर कई बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं के इसमें शामिल होने की चर्चा थी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह मेें पहुंचकर तेज प्रताप- ऐश्वर्या को आशीर्वाद दिया। आइए एक नजर डालते हैं तेज प्रताप की शादी की कुछ खास तस्वीरों पर...

Lalu yadav son Tej Pratap Yadav tied knot with Aishwarya rai in patna
tej pratap wedding
इससे पहले चंद्रिका प्रसाद राय के घर से दुल्हन अपने सगे संबंधियों के साथ वेटनरी कॉलेज पहुंची। इसके थोड़ी देर बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की बहुप्रतीक्षित शादी की बारात लालू आवास से वेटनरी कॉलेज के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकली। 

 
Lalu yadav son Tej Pratap Yadav tied knot with Aishwarya rai in patna
tej pratap wedding
हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ निकली बारात को देखने भर के लिए लालू आवास से लेकर वेटनरी कॉलेज मैदान तक लोगों के भारी भीड़ लगी रही। दूल्हे की गाड़ी में पिछली सीट पर पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बैठ कर गये।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalu yadav son Tej Pratap Yadav tied knot with Aishwarya rai in patna
tej pratap wedding

समारोह के लिए बारात रवाना होने से पहले दरभंगा से आए पुरोहित ने वैदिक मंत्रोपचार कर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाचे झूमते हुए बारातियों की टोली कुछ ही देर में वेटनरी कॉलेज मैदान पंहुची। वहां वेटनरी मैदान में बने भव्य मंच पर जयमाला की रस्म अदा की गयी। यहीं मेहमानों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Lalu yadav son Tej Pratap Yadav tied knot with Aishwarya rai in patna
Tej Pratap Yadav Aishwarya rai wedding ceremony

इस हाई प्रोफाइल शाही शादी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सांसद सुभाष चंद्र, मंत्री आरके सिंह, मीरा कुमार, शरद यादव समेत कई राज्यों से आए राजनेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। समाचार लिखे जाने तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार शादी में भाग लेने वेटनरी कॉलेज मैदान नहीं पहुंचे थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed