फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav humour is normal but this is fear of laloo yadav from bjp, indian politics of pm narendra modi

Bihar News : लालू को इस जाति के छिटकने का डर, बोले- जाकर बात करिए, BJP-RSS वाला ले न जाए

Wed, 05 Jul 2023 05:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Jul 2023 05:15 PM IST
सार

Lalu Yadav : कभी भूरा बाल साफ करो का नारा देने वाले राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख अरसे बाद अपनी पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो दोनों तरफ फॉरवर्ड नेता थे। बीच में बैठे लालू ने संबोधन के दौरान एक जाति के छिटककर भाजपा के साथ जाने का डर जताया।

विज्ञापन
lalu yadav humour is normal but this is fear of laloo yadav from bjp, indian politics of pm narendra modi
लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अमूमन अपनी पार्टी के लोगों से बात करते समय जोश दिलाते हैं, लेकिन बुधवार को राजद के स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने एक डर भी जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान करते हुए विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास को सफल बताया, लेकिन अपने संबोधन में अनुसूचित जातियों को लेकर डर भी जता दिया।

विज्ञापन


लालू प्रसाद की सीख- अनुसूचित वाले गांवों में जाओ
लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के गरीब-गुरबा से मतलब नहीं है। देश को तोड़ना है, लगातार तोड़ना है- यही है। बड़े पैमाने पर विधायकों को खरीद कर सरकार बनाते हैं यह लोग। इनके सामने झुकना नहीं है, बढ़ते जाना है। उन्होंने राजद के स्थापना दिवस पर साफ शब्दों में अपने समर्थकों और कार्यकताओं के साथ नेताओं को सीख दी कि अनुसूचित जाति के गांवों में जाओ। इनके गांवों में, इनके बीच में जाकर बात करना चाहिए। ऐसा न हो कि फिर कहीं भाजपा-आरएसएस वाला समझा-बुझा दे।
विज्ञापन


दाएं हाथ जगदानंद, बाएं शिवानंद बैठे थे
लालू काफी समय बाद राजद दफ्तर आए थे। इससे पहले आए थे तो तेजस्वी भी साथ थे। अभी तेजस्वी विदेश में हैं और तेज प्रताप सभी नेताओं के साथ अमूमन पार्टी दफ्तर में नजर नहीं आते हैं। जब लालू का भूराबाल साफ करो का नारा चर्चित हुआ था, तब भी कुछ नेता लालू के साथ थे। ऐसे ही नेता बुधवार को भी लालू के करीब थे। बुधवार को लालू आए तो उनकी दायीं ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बायीं ओर शिवानंद तिवारी बैठे थे। दोनों अरसे से लालू के आसपास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में हमलोग मिलकर भाजपा को उखाड़ फेकेंगे
राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापन दिवस पर पटना ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश से गरीबी को मिटा नहीं रहे हैं। यह लोग देश को तोड़ रहे हैं, लगातार तोड़ रहे हैं। विधायकों को खरीद करके सरकार बना रहे हैं। लालू ने कहा कि यह लोग सिर्फ मुकदमा, मुकदमा कर रहे। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में हमलोग मिलकर भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed