फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD president Lalu yadav came on Rashtriya janta dal foundation day, fight against PM narendra modi

Bihar: 'केस-मुकदमा कर रहे हो, सरकार जाने के बाद तोहार का हाल होई?', लालू प्रसाद ने पीएम मोदी से पूछा

Wed, 05 Jul 2023 12:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार आए लालू ने बताया कि आगे कैसे लड़ना है।

विज्ञापन
RJD president Lalu yadav came on Rashtriya janta dal foundation day, fight against PM narendra modi
राजद के प्रदेश कार्यालय में लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भीड़ का अंदाजा था, इसलिए पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में जब दल के दफ्तर पहुंचे तो मास्क लगाए हुए। आए तो अपने रंग में यह भी बता दिया कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की लड़ाई आगे किस तरह लड़नी है। उनकी सुरक्षा में कोताही नहीं हो, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी भागदौड़ करते दिखे। इधर, कई महीने बाद लालू प्रसाद को पार्टी कार्यालय में देखकर वह नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


2024 में हमलोग मिलकर उखाड़ फेकेंगे
राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापन दिवस पर पटना ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश से गरीबी को मिटा नहीं रहे हैं। यह लोग देश को तोड़ रहे हैं, लगातार तोड़ रहे हैं। विधायकों को खरीद करके सरकार बना रहे हैं। लालू ने कहा कि यह लोग सिर्फ मुकदमा, मुकदमा कर रहे। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में हमलोग मिलकर उखाड़ फेकेंगे। आज देश में महंगाई चरम पर है।  देश में आपसी भाईचारे को खराब किया जा रहा है। आप सभी लोगों से अपील है कि आप लोग एकजुट होकर रहिए। इनलोगों के बहकावे में नहीं आना है। चुनाव आ रहा है। पार्टी को मजबूत करना है। देश को मजबूत करना है। कुछ दिन पहले ही नीतीश जी के आह्वान पर पटना पूरे देश के 17 पार्टियों के बड़े नेता आए थे। उखाड़कर फेंक देंगे नरेंद्र मोदी, सुन लो। केस-मुकादमा कर रहे हो। लालू ने पूछा कि सरकार जाने के बाद तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल। हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू को इस जाति के छिटकने का डर, बोले- जाकर बात करिए, BJP-RSS वाला ले न जाए

RJD president Lalu yadav came on Rashtriya janta dal foundation day, fight against PM narendra modi
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे थे लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले कहा था- हम बिहार को हिलने नहीं देंगे
दो दिन पहले ही राजद सुप्रीमो ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। पुस्तक का विमोचन के बाद ज्ञान भवन में लालू प्रसाद ने कहा था कि नरेंद्र मोदी जो इस देश के प्रधानमंत्री हैं, वह चारों तरफ से इस देश में डाका डाल रहे हैं। राम और रहिम के बंदों के बीच मतभेद पैदा किया। गरीबी और भूखमरी मिटाने की कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे देश के लोकतंत्र को मिटाने की साजिश हो रही है। ऐराजद सुप्रीमो ने कहा कि शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया है। हमने सुना है कि सब चर्चा कर रहे हैं कि बिहार के सांसदों को तोड़ो, सांसदों को निकालो लेकिन बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम बिहार को हिलने नहीं देंगे। बिहार किसी कीमत पर नहीं हिलेगा। बिहार से ही भाजपा का सफाया होगा। नरेंद्र मोदी का सफाया होना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed