फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : mastermind fake passport racket arrest investigation foreign connections intensifies

बिहार: मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार-पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लंदन कनेक्शन की जांच

Sun, 04 Oct 2026 08:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 08:33 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड एजाज कमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में उसके लंदन कनेक्शन और बांग्लादेशी नागरिक के नाम पर बने पासपोर्ट का खुलासा हुआ है। पुलिस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : mastermind fake passport racket arrest investigation foreign connections intensifies
मास्टरमाइंड अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड एजाज कमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई कम्युनिकेशन पर बीते बुधवार को हुई छापेमारी के बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ था। मामले में अब तक चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें साहिल कुमार, शिव कुमार पंडित और सुजीत कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने गिरोह के कथित मास्टरमाइंड एजाज कमर को भी मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि एजाज कमर की गिरफ्तारी के बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अब तक की जांच में उसके ब्रिटेन के लंदन में रहने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, उसके परिवार के कुछ सदस्य भी लंदन में रहते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनाने वाले इस गिरोह का कोई अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन तो नहीं है।

विज्ञापन

नगर थाना पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, आरोपी वर्ष 2020 से आधार से जुड़े काम में सक्रिय थे। उन्हें एक थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से आधार से संबंधित मानव संसाधन का काम मिला था। हालांकि, उसी समय से फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ था या बाद में, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में अब तक एक ऐसा पासपोर्ट सामने आया है, जो बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद बेलाल होसन के नाम पर जारी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने संबंधित पासपोर्ट जब्त कर लिया है। गिरोह ने अब तक कितने फर्जी पासपोर्ट तैयार किए और किन-किन लोगों के लिए दस्तावेज बनाए, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

बीते दिनों नगर थाना पुलिस ने कन्हाई कम्युनिकेशन पर छापेमारी कर डेल कंपनी का लैपटॉप, आधार एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर, यूआईडीएआई की मशीन, फिंगरप्रिंट और आई स्कैनर, अंगूठे के क्लोन और आठ मूल आधार कार्ड बरामद किए थे। साहिल के मोबाइल और ई-मेल की जांच में बांग्लादेशी नागरिक के नाम से बने पासपोर्ट से जुड़ा रिकॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा, पुलिस ने एक सरकारी कॉलेज के पास स्थित ओम कम्युनिकेशन से भी लैपटॉप बरामद किया था। वहीं, कलमबाग चौक स्थित साहिल के किराए के कमरे की भी तलाशी ली गई थी।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया था कि आरोपी शिव कुमार पंडित पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित यूनियन बैंक में आधार ऑपरेटर के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, वह सुजीत कुमार के कहने पर सप्ताह में दो से तीन बार बैंक से यूआईडीएआई की मशीन बाहर निकालकर साइबर कैफे संचालकों को देता था। इसी मशीन की मदद से आधार कार्ड में नाम-पता सुधारने, मोबाइल नंबर जोड़ने और पासपोर्ट आवेदन से जुड़े काम किए जाते थे।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अब तक चार लोगों की भूमिका सामने आई है। पुलिस एजाज कमर समेत अन्य आरोपियों के संपर्कों, दूसरे राज्यों में फैले नेटवर्क और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट तैयार किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed