फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa: 80-year-old woman shot by nephew over land dispute, condition critical after being shot in waist

Crime: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; 80 साल की महिला को भतीजे ने मारी गोली, कमर में गोली लगने से हालत गंभीर

Sat, 12 Apr 2025 02:32 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 02:32 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपनी बुजुर्ग चाची को गोली मार दी। गोली कमर में लगने से बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Saharsa: 80-year-old woman shot by nephew over land dispute, condition critical after being shot in waist
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित सुहथ गांव में पारिवारिक जमीन विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपनी ही 80 वर्षीय चाची को गोली मार दी। गोली महिला की कमर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें पहले सौरबाजार पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बहन को बचाने गए भाई की निर्मम हत्या, जीजा के बड़े भाई ने चाकू घोंपकर मार डाला
विज्ञापन

 
देवर के बेटों के साथ चल रहा था जमीन विवाद
जानकारी के मुताबिक, घटना सुहथ गांव वार्ड-9 की है। घायल महिला की पहचान लाना देवी के रूप में हुई है, जो अपने नाती और नातिन के साथ रह रही थीं, क्योंकि उनकी एकमात्र पुत्री की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने हिस्से की जमीन पर रह रही थीं, जिसे लेकर लंबे समय से उनके देवर के बेटों के साथ विवाद चल रहा था। शनिवार को जब विवाद ने उग्र रूप लिया, तब उनके भतीजे ने उन्हें गोली मार दी। इस दौरान महिला के देवर के अन्य चार पुत्रों की संलिप्तता भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोली मारने के बाद आरोपी हुआ फरार
गोलीबारी की घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गांव में इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि महिला अपने हिस्से की जमीन पर शांतिपूर्वक रह रही थी, लेकिन कुछ रिश्तेदार जबरन उस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, इसी को लेकर यह टकराव हुआ।


यह भी पढ़ें- Bihar News: मासूम की मौत ने तोड़ा मां का कलेजा, मंदिर में भगवान की चौखट पर फोड़ा सिर; जानें मामला
 
पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही छापामारी
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि मामला पारिवारिक जमीन विवाद का है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।
 
प्रशासन से सुरक्षा की मांग
घटना के बाद गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से दिन-दहाड़े एक बुजुर्ग महिला को गोली मार दी गई, वह दर्शाता है कि अपराधियों में कानून का भय नहीं है। लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed