फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Mother's heart broke after child's death during treatment, she broke head otemple's doorstep

Bihar News: मासूम की मौत ने तोड़ा मां का कलेजा, मंदिर में भगवान की चौखट पर फोड़ा सिर; जानें मामला

Sat, 12 Apr 2025 02:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर अपने बच्चे की मौत के बाद मां का कलेजा फट गया, जिसके बाद वह अपने बच्चे का शव लेकर मंदिर की चौखट पर फूट-फूट कर रो पड़ी और अपना सिर फोड़ लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Mother's heart broke after child's death during treatment, she broke head otemple's doorstep
मासूम बेटे की मौत पर मां ने मंदिर में अपना सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के जूरन छपरा स्थित एक प्रतिष्ठित मातृ शिशु अस्पताल में शुक्रवार को चार वर्षीय मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही मां का कलेजा फट पड़ा और वह सदमे में ऐसी टूट गई कि मृत बच्चे को गोद में उठाकर भगवान की चौखट पर जा पहुंची। मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर उसने सिर दीवार पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। यह हृदयविदारक दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन

 
बुखार से जूझ रहे मासूम की देर शाम मौत
जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चे की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव निवासी शंभू कुमार के पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। वह बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे तुरंत आईसीयू में ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: गया में दुकानदार का मर्डर, दुकान पर बैठा था, अपराधियों ने सीने में मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मां ने भगवान से की आखिरी उम्मीद
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का सब्र टूट गया। वह रोते-बिलखते अपने मासूम बेटे के शव को गोद में उठाए अस्पताल से बाहर निकली और सड़क किनारे बने एक मंदिर में पहुंच गई। वहां उसने भगवान से बच्चे को वापस जीवन देने की मिन्नत की और फिर खुद को काबू न रख सकी। उसने सिर मंदिर की दीवार से जोर से टकरा लिया, जिससे वह घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने दौड़कर उसे रोका और प्राथमिक उपचार कर मरहम पट्टी की। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

 
‘इलाज में नहीं हुई कोई कोताही’
इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बच्चा जब यहां लाया गया था, तब उसकी हालत काफी गंभीर थी और उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी स्थिति और भी बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने यह भी कहा कि उसे बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन वह पहले से ही अत्यधिक बीमार था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान; हत्या की आशंका
 
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
यह घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन महिला के आक्रोश और स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed