फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of youth in Araria: Brother-in-law's elder brother accused: Purnia News

Bihar News: बहन को बचाने गए भाई की निर्मम हत्या, जीजा के बड़े भाई ने चाकू घोंपकर मार डाला

Sat, 12 Apr 2025 02:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Apr 2025 02:08 PM IST
सार

बहन ने अपने बड़े भाई से मदद मांगी थी। भाई उसकी जान बचाने गया था। लेकिन, किसे पता था कि दरिंदे भाई की ही जान ले लेंगे। हत्यारे ने चाकू गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इधर, वारदात के बाद परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder of youth in Araria: Brother-in-law's elder brother accused: Purnia News
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में बहन को बचाने गए बड़े भाई को जीजा के चचेरे भाई ने चाकू घोंपकर कर मार डाला। हत्या के बाद परिजनों में मातम पसरा है। युवक की मौत पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई है। घटना अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के बाघनगर गांव में हुई है। जहां एक भाई की हत्या उसके जीजा के चाचा और उनके बेटे ने चाकू घोंपकर कर दी। मृतक की पहचान महलगांव थाना क्षेत्र के जमरा गांव निवासी मोहमद इशाद के पुत्र हाफिज कुदरत तुल्ला (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मो. अताउल्ला ने बताया कि हाफिज कुदरत तुल्ला की बहन की शादी निजाम के पुत्र तहसीन उमर से हुई थी। शादी के बाद से ही तहसीन उमर बेंगलुरु में काम करता है। उसकी पत्नी घर में अकेली रहती है। आरोप है कि तहसीन उमर के चचेरे भाई लगातार उनकी पत्नी के साथ मारपीट और लड़ाई करता रहता है। शुक्रवार को बहन के साथ मारपीट की खबर सुनकर हाफिज कुदरत तुल्ला और उनके छोटे भाई अताउल्ला बचाने के लिए गया था। पंचायत में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी, तभी तहसीन उमर के चाचा और उनके बेटे ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे हाफिज कुदरत तुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए जलालगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान हाफिज कुदरत तुल्ला की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने महलगांव थाने में इसकी सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed