फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   34-Year-Old Man Found Dead Under Suspicious Circumstances At Doorstep In Saharsa FSL Probe On Bihar News

Bihar News: भोज से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, घर के दरवाजे पर मिला शव, जांच में जुटी एफएसएल टीम

Fri, 10 Jul 2026 04:52 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 04:52 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के रूपेश साह का शव शुक्रवार सुबह उनके घर के मुख्य दरवाजे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह गुरुवार शाम भोज में शामिल होने गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। 
 

विज्ञापन
34-Year-Old Man Found Dead Under Suspicious Circumstances At Doorstep In Saharsa FSL Probe On Bihar News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोनवर्षा राज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के मुख्य दरवाजे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय रूपेश साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


भोज में गए, लेकिन रातभर नहीं लौटे घर
मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश साह गुरुवार शाम करीब सात बजे सलखुआ थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गए थे। परिजनों ने बताया कि वह अपने पड़ोसी मुन्नू के चार पहिया वाहन से भोज में गए थे। देर रात तक जब रूपेश घर नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई, क्योंकि वे अक्सर कार्यक्रमों में व्यस्त रहते थे।
विज्ञापन


सुबह दरवाजे पर शव देखकर मच गया कोहराम
शुक्रवार सुबह जब रूपेश की भाभी घर के बाहर बंधी गाय को चारा खिलाने के लिए निकलीं, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे पर रूपेश को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर हिलाने-डुलाने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किलों में घिरे परिवार पर टूटा एक और दुख
मृतक रूपेश साह अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि परिवार पहले से ही बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में रूपेश के बड़े बेटे का एक पैर कट गया था, जिसके इलाज और देखभाल में परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अब घर के मुखिया रूपेश की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम वैज्ञानिक साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए सोनवर्षा राज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।


यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार NDA बैठक से पहले बीमार! क्या हुआ, बैठक में जाएंगे या नहीं?

'पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा'
सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed