{"_id":"6b0035145e2ff58c0a089f9b","slug":"kishanganj-barelvi-deobandi-nikah-dispute-ulema-debate-challenge-bihar-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बरेलवी-देवबंदी निकाह विवाद ने पकड़ा तूल, उलेमा आमने-सामने; बहस की खुली चुनौती से बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बरेलवी-देवबंदी निकाह विवाद ने पकड़ा तूल, उलेमा आमने-सामने; बहस की खुली चुनौती से बढ़ी हलचल
Fri, 20 Nov 2026 05:25 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:25 PM IST
सार
बिहार के किशनगंज में बरेलवी विचारधारा के दूल्हे और देवबंदी विचारधारा की दुल्हन का निकाह रुकने के बाद विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों के उलेमा के बीच अब धार्मिक मान्यताओं को लेकर खुली बहस की चुनौती दी गई है। इस बीच जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
बरेलवी विचारधारा के दूल्हे और देवबंदी विचारधारा की दुल्हन के निकाह मामले में बढ़ा विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पोठिया प्रखंड स्थित अर्राबाड़ी में बरेलवी विचारधारा के दूल्हे और देवबंदी विचारधारा की दुल्हन का निकाह रुकने के बाद बढ़ा विवाद अब दोनों संप्रदायों के धर्मगुरुओं के बीच खुली बहस की चुनौती तक पहुंच गया है। गत 13 नवंबर को आयोजित विवाह समारोह के दौरान दूल्हे की धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद निकाह की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी तेज हो गई है।
धार्मिक शर्तों पर अटका निकाह
वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के समक्ष कुछ धार्मिक शर्तें रखी गई थीं, जिसे मानने से इन्कार करने पर विवाद खड़ा हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर कथित माफी मांगने और फिर दबाव में बयान देने के दावे वाले वीडियो सामने आए। स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुसार एक पंचायत के युवक का विवाह तय हुआ था, परंतु इस गतिरोध के कारण शादी रोकनी पड़ी। इस घटनाक्रम से दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच खींचतान बढ़ गई है, जबकि क्षेत्र में पहले भी दोनों विचारधाराओं के बीच वैवाहिक संबंध बनते रहे हैं।
रजा जामा मस्जिद की बैठक में बहस की चुनौती
पोठिया की रजा जामा मस्जिद में हुई एक बैठक के दौरान बरेलवी उलेमा ने देवबंदी पक्ष के सामने बहस की चुनौती रखी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवबंदी उलेमा मुफ्ती मुनाजिर हुसैन काश्मी ने चुनौती स्वीकार की और दो प्रतिप्रश्न पूछते हुए सात दिनों के भीतर जवाब मांगा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस प्रकार के अंतर्संप्रदायिक विवाह को अमान्य ठहराया जाएगा तो पूर्व से विवाहित दंपतियों और उनकी संतानों की स्थिति क्या होगी। दूसरी तरफ उलेमा परिषद की बैठक के पश्चात दावा किया गया कि अहले-सुन्नत की ओर से लिखित उत्तर दिया जा चुका है और वे प्रमाणों के आधार पर बहस के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सामाजिक सौहार्द की अपील
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में मुस्लिम आबादी लगभग 68 प्रतिशत है, जिसमें दोनों संप्रदायों की संख्या लगभग बराबर मानी जाती है। पोठिया और ठाकुरगंज क्षेत्रों में बरेलवी जबकि बहादुरगंज तथा कोचाधामन में देवबंदी पक्ष के लोग अधिक संख्या में निवास करते हैं। बिगड़ते माहौल को देखते हुए वरिष्ठ धर्मगुरु मौलाना फैजुर्रहमान नदवी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन विधायक तौसीफ आलम और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से शांति व सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की है।
बातचीत से निकालें समाधान
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में बैठकर बातचीत से समाधान निकालें, ताकि क्षेत्र की सामाजिक समरसता प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांचल क्षेत्र में दोनों विचारधाराओं के लोग लंबे समय से एक साथ रहते आए हैं। ऐसे में आपसी मतभेद को समाज में टकराव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और स्थानीय धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से मामले को सुलझाने पर जोर दिया जा रहा है।