फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kanhaiya like another Sidhu who would destroy Congress: RJD

राजद ने उड़ाया मजाक: शिवानंद तिवारी बोले- कन्हैया साबित होंगे दूसरे सिद्धू, कांग्रेस को करेंगे और बर्बाद  

Fri, 01 Oct 2021 05:51 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुजफ्फरपुर
पीटीआई, मुजफ्फरपुर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 01 Oct 2021 05:51 PM IST
सार

शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस और कन्हैया कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह एक और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह है जो पार्टी को और नष्ट कर देगा। 
 

विज्ञापन
Kanhaiya like another Sidhu who would destroy Congress: RJD
कन्हैया कुमार और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने का मजाक उड़ाया है। राजद ने कहा कि कन्हैया बिल्कुल नवजोत सिद्धू की तरह हैं जो देश की सबसे पुरानी पार्टी को बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस को डूबता जहाज करार देकर मजाक उड़ाते हुए वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कन्हैया के पार्टी में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा। 

कन्हैया के बयान का जिक्र करते हुए कि कांग्रेस एक बड़ा जहाज है जिसे बचाने की जरूरत है, तिवारी ने कहा कि वह एक और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह है जो पार्टी को और नष्ट कर देगा। 
विज्ञापन


राजद नेता ने संवाददाताओं से कहा कि कन्हैया कुमार के शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह पार्टी को नहीं बचा सकते। कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसका कोई भविष्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बात से नाखुश है कि तेजस्वी यादव से सलाह किए बिना कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल किया गया।

कांग्रेस राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन महागठबंधन का हिस्सा है जिसने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

हालांकि, बिहार कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 
 
Kanhaiya kumar, Navjot Sidhu, RJD vs Congress, Bihar politics, Congress, RJD, Shivanad tiwary
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed