{"_id":"574fd8b34f1c1b1f5c109565","slug":"journalist-murder-key-accused-laddan-miya-surrenderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः पत्रकार की हत्या की सुपारी देने वाले लड्डन मियां ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः पत्रकार की हत्या की सुपारी देने वाले लड्डन मियां ने किया सरेंडर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मामले के मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे शहाबुद्दीन के खास लड्डन मियां ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को शक है कि शहाबुद्दीन के इशारे पर लड्डन मियां ने ही राजदेव की हत्या की सुपारी दी थी। इससे पहले पकड़े गए पांच आरोपियों ने भी मामले में लड्डन मियां का नाम लिया था।
पत्रकार हत्याकांड में पुलिस सरगर्मी से लड्डन मियां की तलाश कर रही थी, इसी बीच उसने गुरुवार सुबह सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सरेंडर के दौरान लड्डन मियां ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसका इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। लड्डन ने दावा किया न तो वह राजदेव को जानता था न ही उससे कभी मिला था। इस सवाल पर कि पकड़े गए पांच शूटरों ने उसका नाम लिया है, इस पर लड्डन ने उनके संबंध में भी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया।
बता दें कि सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले का शक सीवान जेल में बंद रहे राजद महासचिव बाहुबलि शहाबुद्दीन पर जताया गया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि पांचों भागलपुर जेल में बंद शहाबुद्दीन के शार्प शूटर हैं। इसके बाद से ही पुलिस को लड्डन मियां की भी तलाश थी। पुलिस को शक था कि उसी ने पत्रकार की हत्या की सुपारी दी है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक और हथियार भी बरामद किए थे।

#WATCH: Laddan Miyan, key accused in Journalist Rajdeo Ranjan murder case & close aide of Shahabuddin, surrendershttps://t.co/P11KgKyJ7x
— ANI (@ANI_news) June 2, 2016