फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Joining the Congress led coalition one of the many options said upendra Kushwaha

कांग्रेस नीत महागठबंधन में शामिल होना एक विकल्प, अंतिम निर्णय नहीं: कुशवाहा

Mon, 17 Dec 2018 06:30 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Dec 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
Joining the Congress led coalition one of the many options said upendra Kushwaha

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि कांग्रेस नीत महागठबंधन में शामिल होना उनके पास मौजूद कई विकल्पों में से एक है। कुशवाहा ने कहा कि अभी उन्होंने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। मालूम हो कि कुशवाहा ने पिछले सप्ताह ही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से नाता तोड़ लिया था। कुशवाहा दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और अखिलेश प्रसाद सिंह से मुलाकात से जुड़े पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


कुशवाहा ने कहा, ‘मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि मुलाकात हुई है लेकिन मैं यह सार्वजनिक नहीं कर सकता कि क्या बात हुई है... महागठबंधन में शामिल होना मेरे पास मौजूद कई विकल्पों में से एक है। हालांकि, हमने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।’ कुशवाहा ने हालांकि बिहार में पार्टी के तीन सदस्यों के बगावत के संबंध में किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। रालोसपा के ‘मिलन समारोह में कुशवाहा ने पार्टी में उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास किया।’ 
विज्ञापन


मालूम हो कि लोकसभा में पार्टी के कुशवाहा समेत तीन सांसद हैं। जबकि पार्टी के जहानाबाद से सांसद अरुण कुमार ने पिछले दो साल से अलग राह चुनी हुई है। वहीं दूसरे सांसद राम कुमार शर्मा ने पहले तो नीतीश की तरफ झुकाव दिखाया था लेकिन बाद में वह कुशवाहा के साथ ही आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed