फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Raghubar das breaks silence over kissing competition hemant accuses CM of corruption

झारखंड में चुंबन प्रतियोगिता पर सीएम ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, पूर्व सीएम ने लगाए आरोप

Fri, 15 Dec 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM Raghubar das breaks silence over kissing competition hemant accuses CM of corruption
लिट्टीपाड़ा में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता
झारखंड में कुछ दिनों पहले पहली बार आयोजित हुई चुंबन प्रतियोगिता पर हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दास ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आदिवासियों का शुभचिंतक बनने का दिखावा करने वाले लोग आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने में लगे हैं। ये लोग चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन करवा कर समाज में विकृति फैला रहे हैं। दास ने चेतावनी दी कि प्रतियोगिता के आयोजकों को झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता कभी माफ नहीं करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड में पहली बार चुंबन प्रतियोगिता, हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
विज्ञापन


झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई में हंगामा शुरू हुआ। हंगामे को थमता नहीं देख मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें करारा जवाब दिया। झामुमो के विधायक साईमन मरांडी द्वारा संताल परगना के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में चुंबन प्रतियोगिता करवाने के मुद्दे पर दास विपक्षी दलों पर जमकर बरसे।  उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों की बात करने वाले ये लोग आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने में लगे हैं। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता सब देख रही है। आने वाले दिनों में राज्य से इनका सफाया हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि झामुमो 47 सालों से झारखंड की भोली-भाली जनता को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो आदिवासी-मूलवासी हितों के नाम पर उन्हें ठग रहा है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर झामुमो के विधायक भड़क गए। विधायकों ने सदन के वेल में आकर विरोध करने लगे। दास ने कहा कि विपक्ष हठधर्मिता दिखा रहा है। जनहित के मुद्दों पर बहस करने की बजाय सदन को ठप करने में जुटा है। हंगामे को बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

गौरतलब है कि इससे पहले झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने चुंबन प्रतियोगिता के आयोजक पार्टी के विधायक साइमन मरांडी को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

सरकार घोटालों में व्यस्त है: पूर्व मुख्यमंत्री

Jharkhand CM Raghubar das breaks silence over kissing competition hemant accuses CM of corruption
झामुमो विधायकों का विधानसभा सदन परिसर में प्रदर्शन
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार पर जनहित के मुद्दों पर बहस करने से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून, स्थानीय नीति, बकोरिया फर्जी मुठभेड़ और मोमेंटम झारखंड में हुए घोटाले के मुद्दे पर सरकार बहस करने से कतरा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित के मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का जवाब देना ही होगा। 

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही झामुमो ने बकोरिया फर्जी मुठभेड़ कांड और मोमेंटम झारखंड घोटाला को लेकर विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। विधानसभा में नेता विपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके पास कई मुद्दे हैं, लेकिन इस समय ये दो सवाल सबसे बड़े हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार राज्य को लूटने में व्यस्त है और तथ्यों को छिपाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सरकार में बैठे लोग अपनी सफलता गिना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते वह सरकार की खामियों को उजागर करते रहेंगे और जब तक सरकार उनकी बातों पर गौर नहीं करेगी, सदन के अंदर और बाहर हंगामा जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed