फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Party: Nitish Kumar Party Stance on Andhra Pradesh Reorganization Bill Revealed news in hindi

JDU Party: आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पर नीतीश कुमार की पार्टी का रुख आया सामने; जदयू ने समर्थन पर क्या कहा

Thu, 02 Apr 2026 06:06 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 02 Apr 2026 06:06 PM IST
सार

Sanjay Kumar Jha: राज्यसभा में संजय कुमार झा ने आंध्र पुनर्गठन संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे विकास और संघीय ढांचे के लिए अहम बताया। उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहयोग की सराहना की।

विज्ञापन
JDU Party: Nitish Kumar Party Stance on Andhra Pradesh Reorganization Bill Revealed news in hindi
संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक का समर्थन करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह बिल आंध्र प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगा और देश के संघीय ढांचे को भी मजबूत करेगा। उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इस बिल के समर्थन में हैं।

विज्ञापन

संजय झा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एक दूरदर्शी और विकास पर ध्यान देने वाले नेता हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उनके भरोसेमंद सहयोगी थे। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूत बनाने में इन दोनों नेताओं की अहम भूमिका है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास और राजनीतिक सहयोग का यह रिश्ता आज भी बना हुआ है। इसका उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला जब आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पटना आकर एनडीए के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। श्री झा ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए को जनता का बड़ा समर्थन मिला, जो लोगों के विश्वास को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी बनी तबाही, 110 बीघा गेहूं फसल राख; 57 किसानों की सालभर की मेहनत स्वाहा

बिहार के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना, तब बिहार में निराशा थी। लोगों को लगा कि अब संसाधन कम हो गए हैं और विकास मुश्किल होगा। लेकिन ऐसे समय में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने आगे बढ़ना शुरू किया। पिछले 20 वर्षों में बिहार ने अच्छी प्रगति की है, जो पूरे देश के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। हालिया चुनावों में जनता का भारी समर्थन इस बात का संकेत है कि लोग विकास और सुशासन को पसंद कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के बारे में उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में अमरावती एक आधुनिक और व्यवस्थित राजधानी के रूप में विकसित होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने से आंध्र प्रदेश और आगे बढ़ेगा। आखिर में संजय झा ने अपनी पार्टी की ओर से आंध्र प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बिल राज्य के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed