फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU MLA help flee husband from Police custody

बिहार में जेडीयू एमएलए ने पति को थाने से भगाया

Tue, 19 Jan 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jan 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
JDU MLA help flee husband from Police custody

बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड की एक महिला विधायक ने अपने पति को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की है। यह मामला बिहार के पूर्णियां में हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती और पूर्णियां से जेडीयू के ही सांसद संतोष कुशवाहा ने अवधेष मंडल की उनकी गिरफ्तारी के चंद घंटों बाद ही पुलिस स्टेशन से भागने में मदद की। भारती पूर्व मंत्री रह चुकीं हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंडल के खिलाफ सौ से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मंडल को चंचल पासवान के बीवी और बच्चों को कोर्ट केस में गवाही को लेकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मंडल पर चंचल की वर्ष 2005 में हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पत्नी ने पति के लिए तोड़ा कानून

JDU MLA help flee husband from Police custody

पुलिस सूत्रों के अनुसार जैसे की पुलिस मंडल को गिरफ्तार करके मारंगा पुलिस स्टेशन लाई वहां कुशवाहा और भारती अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचे। कुशवाहा तो पुलिस स्टेशन के अंदर आ गया,लेकिन भारती अपनी गाड़ी में ही बैठी रही।

जहां कुशवाहा ने पुलिस को उलझाए रखा,वहीं मंडल गाड़ी में उसका इंतजार कर रही बीमा के साथ गाड़ी में बैठ गया और दोनों हरदा की ओर भाग गए।

इस घटना के कुछ देर बाद सांसद संतोष कुशवाहा भी पुलिस स्टेशन से चलते बने। इस घटना के बाद से पुलिस जहां मंडल की तलाश में जुटी है,वहीं विपक्ष ने बीमा और संतोष पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed