फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU mla anant singh allege on murder case of molestation accused

दबंग विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 24 Jun 2015 07:34 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
JDU mla anant singh allege on murder case of molestation accused

जेडीयू के विधायक अनंत सिंह को बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अनंत सिंह पर छेड़छाड के मामले में एक युवक की हत्या करवाने का आरोप है। अनंत सिंह पर हत्या और अपहरण करने का आरोप लगा है। बिहार में पुलिस ने उनके आवास पर इस मामले में हथियार को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस सर्च ऑपरेशन में उनके घर से खून लगा कपड़ा भी मिला है।

विज्ञापन


अपने अजीबोगरीब कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले जेडीयू के दबंग विधायक अनंत सिंह पर छेड़छाड़ के आरोपी एक युवक की सरेबाजार अपहरण कर हत्या का आरोप करवाने का आरोप लगा है। वहीं मामला सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में भी भूचाल आ गया है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा करने वाले पटना के तत्कालीन एसएसपी का भी रातोरात तबादला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विधायक को बचाने के लिए ही एसएसपी को बदला गया है। वहीं विधायक ने भी अपना पक्ष रखते हुए एसएसपी पर निजी रंजिश रखने और फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विपक्ष ने भी इस मुद्दे को हाथों हाथ उठाते हुए जेडीयू पर अपने दागी विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग कर दी है। वहीं सांसद पप्पू यादव ने मामले को ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या से जोड़ते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है, जिससे विधायक की पुरानी करतूतों से भी पर्दा उठ सके।

विधायक के इशारे पर हुआ चारों का अपहरण

JDU mla anant singh allege on murder case of molestation accused

असल में सारा घटनाक्रम उस समय शुरू हुआ जब बीती 17 जून को पटना के बाढ़ बाजार क्षेत्र में चार युवकों ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। बताया जाता है कि बाद में इन चार युवकों का अपहरण कर लिया गया था।

जिनमें से एक युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि बाकी तीनों अपहृत युवकों को भी बरामद कर लिया गया था।

पकड़े गए आरोपियो से पूछताछ के बाद पटना के तत्कालीन एसएसपी जितेन्द्र राणा ने खुलासा किया गया था, कि चारों युवकों का अपहरण मुकामा के जेडीयू विधायक अनंत के इशारे पर हुई थी, उन्होंने ही अपने गुर्गों को यह आदेश दिया था कि छेड़छाड़ के चारों आरोपियों को ऐसा सबक सिखाओ की हर कोई देखे।

विधायक आवास से चार गाड़ियों में गए थे बदमाश

JDU mla anant singh allege on murder case of molestation accused

इसके बाद पटना के कई हॉस्टल और विधायक आवास से चार गाड़ियों में भरकर बदमाश युवकों की तलाश में निकले थे। यहां से विधायक के खास गुर्गे भूषण सिंह की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से चारों युवकों का अपहरण किया गया।

आरोपियों का प्लान चारों को मारने का था लेकिन वे एक ही युवक की हत्या कर पाए। इस बीच पुलिस उन तक पहुंच गई। वहीं अपहरण और हत्या के मामले में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक का नाम आने के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया। मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी हुआ था।

इसी बीच एसएसपी जितेन्द्र राणा का तबादला कर उन्हें मोतिहारी भेज दिया गया। जबकि पटना का चार्ज विकास वैभव को सौंप दिया गया। वहीं वारदात में नाम आने के बाद विधायक अनंत सिंह भी बुधवार सुबह मीडिया के सामने आए और खुद को निर्दोष बताया।

विधायक ने लगाया एसएसपी पर फंसाने का आरोप

JDU mla anant singh allege on murder case of molestation accused

उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन एसएसपी ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनका नाम इस घटना से जोड़ा था। उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है और जांच में यह बात साफ हो जाएगी।

हत्याकांड में विधाकय का नाम आने के साथ ही विपक्ष ने भी सत्ताधारी पार्टी जेडीयू पर आरोपों की बौछार कर दी है। भाजपा प्रवक्ता रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि विधायक अनंत सिंह की दबंगई से सभी वाकिफ हैं। इस वारदात में उनका नाम शामिल होने के बाद ही पटना के एसएसपी को अनंत सिंह के कहने पर हटाया गया है।

वहीं सांसद पप्पू यादव ने अनंत सिंह का नाम पूर्व की कई गंभीर वारदातों से जोड़ते हुए कहा कि अनंत सिंह शुरू से ही इस तरह की घटनाओं के लिए कुख्यात रहे हैं। पप्‍पू यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले में निष्पक्ष जांच नहीं करवा सकती इसलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

अपनी दबंगई के कारण चर्चित रहे हैं विधायक अनंत सिंह

JDU mla anant singh allege on murder case of molestation accused

अनंत सिंह अपनी दबंगई के कारण पूर्व में भी चर्चित रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी उन पर धमकी देने का आरोप लगाया था। साल 2006 में एके 47 के साथ उनकी फोटो ने काफी बवाल गचा था। एक बार उन पर दस करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप भी लगा था।

वहीं मामले में एक नया मोड़ ये भी आ गया है कि छेड़छाड़ के तीनों आरोपियों के परिजनों ने आरोपी विधायक अनंत सिंह का पक्ष लेते हुए कहा कि उनके बेटों को बदमाशों से विधायक ने छुड़वाया। उन्होंने छेड़छाड़ की किसी घटना से भी इंकार किया है।

परिजनों ने साफ कहा कि हमने पुलिस से कोई मदद नहीं मांगी थी, हमने सीधे विधायकजी से ही गुहार लगाई थी। हालांकि वे ये नहीं बता सके कि पुलिस को छोड़कर वो विधायक के पास क्यों गए। वहीं उन तीनों युवकों ने मामले में चुप्पी साध ली है।

मामले के खुलासे के बाद लगातार विधायक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सरकार में जेडीयू की सहयोगी राजद ने भी अब आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई  मांग कर दी है। इसी बीच ये भी सूचना आ रही है कि पुलिस आरोपी विधायक अनंत सिंह के घर भी पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed