{"_id":"af233ac4-80c4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"jdu-leader-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू नेता की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू नेता की पीट-पीट कर हत्या
गया/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Feb 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
बिहार में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के नेता सोमरित यादव को पीट-पीट कर मारा डाला गया। घटना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के बथानी गांव में हुई। अपराधी उन पर हमले के लिये पहले ही घात लगाये बैठे थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमरित यादव मंगलवार रात को कहीं जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने लाठी और डंडे से पीट-पीट कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
तब घायल अवस्था में सोमरित यादव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन