फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   indiscriminate firing in film style in siwan bihar four people shot two died

सीवान: बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में की अंधाधुंध फायरिंग, सरेराह चार लोगों को मार दी गोली, दो की मौत

Thu, 05 Aug 2021 05:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार संभव Updated Thu, 05 Aug 2021 05:46 PM IST
सार

महाराजगंज में रामप्रीत मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दरअसल, बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पिस्टल से लगातार गोली चला रहा था।

विज्ञापन
indiscriminate firing in film style in siwan bihar four people shot two died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के सीवान में गुरुवार (5 अगस्त) दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां महाराजगंज रामप्रीत मोड़ के पास बाइक सवारों ने फिल्मी स्टाइल में अंधाधुंध फायरिंग की। उन्हें रास्ते में जो भी मिला, उसे गोली मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। इस घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज में रामप्रीत मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दरअसल, बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पिस्टल से लगातार गोली चला रहा था। उसने सबसे पहले बाइक सवार अरमान मंसूरी को गोली मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एक अन्य युवक सुदामा यादव पर फायर किया गया। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


साइड नहीं दी तो कार सवार को भी मारी गोली
बताया जा रहा है कि फायरिंग करते हुए बदमाश आगे बढ़े और उन्होंने रघुनाथपुर निवासी अशोक पटेल को भी गोली मार दी। इसके बाद रास्ते में कार सवार मनीष कुमार ने साइड नहीं दी तो उस पर भी फायर कर दिया  गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अशोक और मनीष को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश बिना बात फायरिंग कर रहे थे। उनके सामने जो भी आया, उन्होंने उसे गोली मार दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed