{"_id":"651956a2bfe525f4950531b5","slug":"in-bhagalpur-tempo-tires-were-being-changed-on-the-roadside-five-were-crushed-by-a-speeding-truck-3-died-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क किनारे गाड़ी की पहिया बदल रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने एक-एक कर पांच को रौंदा; तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क किनारे गाड़ी की पहिया बदल रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने एक-एक कर पांच को रौंदा; तीन लोगों की मौत
Sun, 01 Oct 2023 04:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 01 Oct 2023 04:53 PM IST
सार
Bhagalpur Road Accident News : पांच लोग दो गाड़ी से घर लौट रहे थे। अचानक एक गाड़ी के पहिए का टायर पंचर हो गया। दोनों गाड़ी रुकी। पांचों गाड़ी से उतर गए और मिलजुल कर पहिया बदलने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पांचों को रौंद दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपस के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। लाशों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
दो टेम्पो से सब्जी लाने के लिए बाजार गए थे
परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह पांचों दो टेम्पो से सब्जी लाने के लिए बाजार गए थे। शनिवार मध्य रात्र लौटने के क्रम में एक टेम्पे का टायर पंचर हो गया। इसी दौरान दोनों टेम्पो से पांचों लोग उतर गए। टेम्पो को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद मिल जुलकर टेम्पो का पहिया बदलने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने एक-एक कर पांचों को रौंद दिया। हादसा इतना भी भीषण था कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करें।
विज्ञापन