फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband wife love was not sufficient for her, attacked and killed own children for love affair in bihar news

Bihar News: मां ने तीन बच्चों को धारदार हथियार से काटा, एक की मौत; दो मौत से जूझ रहे, वजह जानकर चौंक गए लोग

Thu, 09 Nov 2023 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Nov 2023 11:46 AM IST
सार

Killer Mother : दो साल के बच्चे को धारदार हथियार से मार डाला। दूसरे बच्चे पर भी वार कर रही थी। बेटी देखकर भागने लगी तो पीछा कर उसपर भी वार किया। जन्मदात्री होने के कारण 'मां' लिखना मजबूरी है, वरना जल्लाद से ज्यादा बड़ा जिगर दिखाया इस महिला ने।

विज्ञापन
Husband wife love was not sufficient for her, attacked and killed own children for love affair in bihar news
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी  के चोरौत इलाके एक महिला ने अपने दो साल के मासूम पुत्र समेत तीन बच्चों को धारदार हथियार से काट दिया। इसमें दो साल के मासूम ऋषि कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं 6 माह का पुत्र अंकित कुमार एवं 5 वर्षीय पुत्री शालिनी कुमारी की हालत गंभीर है। इधर, जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही आस पड़ोस गांव के लोग भी जहां घटनास्थल पर पहुंचने लगे। लोगों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में कलयुगी मां ने एक साथ अपने सभी बच्चों की हत्या का प्रयास कर मां शब्द को कलंकित कर दिया है। घटना चोरौत थाना क्षेत्र के बररी बेहटा पंचायत के वार्ड 10 बलसा गांव की है। आरोपी महिला कलयुगी मां की पहचान स्थानीय निवासी नवीन कुमार यादव की पत्नी काशी देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


आरोपी महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी हम लोगों को भी नहीं मिल पाती। अगर पुत्री शालिनी कुमारी मां के द्वारा भाई पर किए जा रहे हमला से डरकर घर से बाहर नहीं भागती। उसकी निर्दयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाहर भाग रहीं पुत्री शालिनी कुमारी को खदेर कर सड़क पर धारदार हथियार (गड़ासा) से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण घर में विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

Husband wife love was not sufficient for her, attacked and killed own children for love affair in bihar news
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद भाग रही थी आरोपी महिला
गुरुवार सुबह ऋषि कुमार का का पिता नवीन कुमार यादव अपने दादा रामदयाल यादव के साथ सरेह में खेत पटवन कर रहा था। नवीन की मां अनीता देवी अपने मायके गई हुई थी।और पिता कपिल देव यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर में नवीन की बूढ़ी दादी दूसरे कमरे में थी। घर में किसी को नहीं रहने के मौका का फायदा उठाते हुए अपने तीनों बच्चों की हत्या कर प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थीं। जिसके कारण वह तीनों बच्चों पर हमला कर गांव से बाहर भाग रही थी। लेकिन, ग्रामीण ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। वहीं मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया सुनील यादव ने एम्बुलेंस व्यवस्था कर दोनों घायल को उपचार के लिए दरभंगा भेज दिया। 

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नवीन अपने दादा रामदयाल यादव के साथ पहुंचा तो दंग रह गया। उसने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हत्या के बाद थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर थाना ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed