{"_id":"6479ed608f466c120908d537","slug":"husband-stabbed-his-wife-with-a-knife-for-opposing-an-illegitimate-relationship-in-aurangabad-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर पति ने भावह संग मिलकर पत्नी को घोंपा चाकू; घायल हालत में छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर पति ने भावह संग मिलकर पत्नी को घोंपा चाकू; घायल हालत में छोड़कर हुआ फरार
Fri, 02 Jun 2023 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:53 PM IST
सार
दाउदनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले में पीड़िता की ओर से प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उसके आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में घरवाली ने बाहरवाली के साथ नाजायज रिश्ते का विरोध किया तो पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति पत्नी को लहुलूहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घायल पत्नी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह मामला दाउदनगर थाना के भुइयां गांव का है।
विज्ञापन
औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती पत्नी निशा सिंह ने बताया कि उसका पति पंकज सिंह भाड़े पर कार चलवाता है। उसका अपने ही छोटे भाई की बीवी से अवैध संबंध है, क्योंकि छोटे भाई की पूर्व में मौत हो चुकी है। इस नाजायज रिश्ते का वह विरोध करती रही है। इसे लेकर घर में कई बार मारपीट की घटना भी हो चुकी है। इसके बावजूद उसका पति भावह से नाजायज रिश्ते को खत्म नहीं कर रहा है। बार-बार समझाने के बाद भी उसमें इस रिश्ते को लेकर कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
उसने बताया कि इसी कारण वह एक साल पहले अपने पति को छोड़कर मायके देव प्रखंड के खरकनी गांव आकर रहने लगी थी। इस बीच गुरुवार को उसका पति खरकनी आया और साढ़े चार साल के बच्चे को परिजनों और उसे बिना कुछ बताए ले भागा। पति द्वारा बेटे को लेकर भाग जाने के बाद वह शुक्रवार को अपने भाई अभिषेक के साथ ससुराल पहुंची और बच्चे की मांग की। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और पति ने देवरानी के साथ मिलकर चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। साथ ही पति ने धमकी देते हुए कहा कि तुम कही भी जाओ मेरा कुछ बनने-बिगड़ने वाला नहीं है। दो बीघा खेत बेंचकर तुमसे केस लड़ लेंगे। पीड़िता ने बताया कि उसे लहुलूहान कर पति फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घटना के बाद उसे इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
दाउदनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले में पीड़िता की ओर से प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उसके आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।