फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Harivansh Narayan not to resign from the post of Deputy Chairman of Rajya Sabha, JDU lalan singh

Bihar Politics: राज्यसभा के उपसभापति पद से इस्तीफा नहीं देंगे हरिवंश, जदयू ने खेला नया दांव

Wed, 17 Aug 2022 10:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Aug 2022 10:50 AM IST
सार

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि हरिवंश नारायण को अपने पद से इस्तीफा देने की कोइ जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, जदयू का एनडीए से अलग होना एक राजनीतिक फैसला है। 

विज्ञापन
Harivansh Narayan not to resign from the post of Deputy Chairman of Rajya Sabha, JDU lalan singh
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में बदली सियासी बयार का असर राज्यसभा तक पहुंच गया है। जदयू के एनडीए से अलग होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यसभा के उपसभापति पद से हरिवंश नारायण भी इस्तीफा दे देंगे। इस बीच जदयू अध्यक्ष ललन सिंह खुद सामने आए हैं और उन्होंने कहा है कि हरिवंश नारायण को अपने पद से इस्तीफा देने की कोइ जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, जदयू का एनडीए से अलग होना एक राजनीतिक फैसला है, जहां तक उच्च सदन में डिप्टी स्पीकर के पद की बात है तो, उसका बिहार के सियासी घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल, ललन सिंह का नाम राज्ससभा के उपसभापति के लिए भाजपा ने ही प्रस्तावित किया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में कई विपक्षी दलों ने वोट भी किया था। हालांकि, बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन टूटने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हरिवंश नारायण सिंह भी इस्तीफा दे सकते हैं। यह भी कहा जा रहा था कि भाजपा हरिवंश सिंह के बहाने जदयू को झटका दे सकती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हरिवंश सिंह ने नहीं की अभी तक कोई टिप्प्णी 
इस मामले में हरिवंश सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, ललन सिंह ने कहा है कि हरिवंश सिंह ने खुद ही नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन का पद सदन से जुड़ा मामला है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। 


कल हुआ था कैबिनेट विस्तार
एनडीए से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार हुआ। बिहार के राज्यपाल ने आरजेडी के 16, जेडीयू के 11, कांग्रेस के दो, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में राजद नेता तेज प्रताप यादव भी शामिल थे। वहीं कल ही सभी मंत्रियों को विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed