फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Governor Rajendra Arlekar is from Scheduled Caste, helicopter not found; BJP played caste card on Nitish Kumar

Bihar News : गवर्नर अनुसूचित जाति से हैं, इसलिए हेलीकॉप्टर नहीं मिला; BJP ने नीतीश कुमार पर खेला जाति कार्ड

Sun, 21 May 2023 06:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 21 May 2023 06:00 PM IST
सार

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि मैं महामहिम को धन्यवाद दूंगा कि इतना सब कुछ होने के बाद भी वह कुछ नहीं बोलते। बिहार सरकार राज्यपाल के साथ इस तरह का व्यवहार कर रही है और वह इतने सज्जन व्यक्ति हैं कि एक बार भी हेलीकॉप्टर की मांग नहीं की।

विज्ञापन
Governor Rajendra Arlekar is from Scheduled Caste, helicopter not found; BJP played caste card on Nitish Kumar
डॉ. संजय जायसवाल पर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बड़ा आरोप लगाया। इस आरोप के जरिए उन्होंने बिहार में जाति कार्ड भी खेल दिया। संजय जायसवाल ने आरोप कहा कि नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हेलीकॉप्टर नहीं दे रहे है। सिर्फ इस लिए वह अनुसूचित जाति से आते है। अगर वह अनुसूचित जाती से नहीं होते तो बिहार क्या किसी दूसरे राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह से अपमानित करने का काम नहीं करता। यह बातें डॉ. संजय जायसवाल ने मोतिहारी में रविवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान कही।                      

विज्ञापन

बिहार सरकार पर हेलीकॉप्टर नहीं देने का आरोप
डॉ. संजय जायसवाल इतना पर ही नहीं रूके। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए कि अगर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति उनके हेलीकॉप्टर पर बैठ जाएगा तो क्या हेलीकॉप्टर दूषित हो जाएगा। मैं महामहिम को धन्यवाद दूंगा कि इतना सब कुछ होने के बाद भी वह कुछ नहीं बोलते है। बिहार सरकार राज्यपाल के साथ इस तरह का व्यवहार कर रही है और वह इतने सज्जन व्यक्ति है कि कुछ बोलते नहीं है। यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि पूर्व ने भी उनके साथ इस तरह का बिहार सरकार व्यवहार कर चुकी है। जब उन्हें यात्रा पर जाना होता है तो उन्हें बिहार सरकार उन्हें हेलीकॉप्टर नहीं दी थी।
विज्ञापन

 

Governor Rajendra Arlekar is from Scheduled Caste, helicopter not found; BJP played caste card on Nitish Kumar
राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
वाल्मिकी नगर यात्रा पर निकले हैं राज्यपाल
दरअसल, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सड़क मार्ग वाल्मिकी नगर यात्रा पर निकले हैं। पटना से बेतिया बगहा सड़क मार्ग से जाने के दौरान राज्यपाल मोतिहारी के सर्किट हाउस पहुंचे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राजपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने डीएम से कृषि के क्षेत्र में जानकारी लिया। इस दौरान कहा कि आने के दौरान जो देखा है। उसमें कृषि के क्षेत्र में बहुत स्कोप है, उस पर आप काम करिए। जहां भी हमारी मदद की जरूरत होगी। आप हम से संपर्क करिएगा हम हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed