फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gold trader murdered with sharp weapon in Saran's Revelganj market, police engaged in investigation

Bihar News: सारण के रिविलगंज बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 May 2023 12:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 May 2023 12:42 PM IST
सार

सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार में एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी गई है। रिश्तेदार की शादी से परिजनों के घर लौटने पर मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Gold trader murdered with sharp weapon in Saran's Revelganj market, police engaged in investigation
शव मिलने के बाद मौके पर जुटे स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण जिले में अपराधियों ने फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार में एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी गई है। मृतक रिविलगंज बाजार निवासी स्वर्गीय रामशकल प्रसाद के बेटे जयप्रकाश प्रसाद (55) बताए गए हैं। जयप्रकाश की रिविलगंज बाजार में जेपी ज्वेलर्स नामक दुकान है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जयप्रकाश के रिश्तेदारी में शादी थी। उसे लेकर परिवार के सभी सदस्य बीते दिन हाजीपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आज बुधवार को कुछ देर पहले जैसे ही वे लोग घर लौटे और घर के अंदर कदम रखा तो देखा कि जयप्रकाश लहुलुहान मृत पड़े हुए हैं। उनकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। इस घुटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रिविलगंज थाना को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर रिविलगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि हत्या कैसे और किस बात के लिए की गई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed