{"_id":"af4157d146adc87e0c8f3bce159c81aa","slug":"girl-left-her-home-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 बरस की बाली उम्रः घरबार छोड़ प्रेमी के घर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 बरस की बाली उम्रः घरबार छोड़ प्रेमी के घर पहुंची
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम-प्रसंग के चलते कई बार दिलचस्प मामले सामने आते हैं और एक ऐसा ही वाकया सामने आया है पटना में। यहां इंटरनेट पर हुई दोस्ती के बाद 16 साल की एक लड़की घर-बार छोड़कर लड़के से मिलने उसके घर पहुंच गई।
विज्ञापन
मजेदार बात यह है कि 18 साल का युवक मुकुल लड़की को घर पर देखकर हक्का-बक्का रह गया। इंटरनेट पर दोनों की प्रेम भरी बातें होती थीं, लेकिन दोनों की दोस्ती महज 6 महीने पुरानी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पूर्णिया की लड़की और दीघा का मुकुल फेसबुक 6 महीने पहले फेसबुक पर मिले और दोनों के बीच प्यार पनपा।
इस दौरान कई बार युवती ने मुकुल से प्रेम का इजहार कर दिया, मगर युवक इसको लेकर कोई खास गंभीर नहीं था। इधर, युवती मुकुल के प्रेम में पूरी तरह पागल बन गई थी। वह किसी भी हाल में युवक को पाना चाहती थी।
विज्ञापन
इस दौरान युवती ने मुकुल से घर छोड़कर उसकी जीवन संगिनी बनने की भी बात कर ली, लेकिन मुकुल ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। मुकुल का कहना है कि उसे यह बात मजाक लगी।
इसी बीच फेसबुक से ही युवती को मुकुल के घर का पता चल गया और सोमवार को युवती उसके घर तक पहुंच गई। घर के बाहर पहुंचने पर उसने मुकुल को फोन किया और दरवाजा खोलने का निवेदन किया।
इसके बावजूद मुकुल इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। मुकुल जब दरवाजा खोला तो वह हैरान रह गया।
दोनों इससे पहले कभी नहीं मिले थे और फेसबुक में लगी तस्वीर के जरिए ही वे एक-दूसरे को पहचान सके। मुकुल ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दीघा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पूर्णिया पुलिस सोमवार की रात दीघा थाने पहुंची और युवती को पूर्णिया लेकर चली गई, जबकि युवक मुकुल को थाने से ही रिहा कर दिया गया।