फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh slammed congress for idealising Jinnah, shivsena called Savarkar as a great man

सावरकर विवाद: शिवसेना ने कहा महान, गिरिराज बोले- कांग्रेस के आदर्श हैं जिन्ना

Fri, 03 Jan 2020 07:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh slammed congress for idealising Jinnah, shivsena called Savarkar as a great man
संजय राउत गिरिराज सिंह - फोटो : ani

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा क्योंकि पार्टी ने दावा किया है कि हिंदू महासभा के सह-संस्थापक विनायक दामोदर सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच शारीरिक संबंध थे। उन्होंने कहा कि पार्टी सावरकर को इसलिए गाली देती है क्योंकि वह जिन्ना को अपना आदर्श मानती है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी पार्टी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा, 'वह दिन दूर नहीं है जब वह (कांग्रेस) किताब पढ़ेंगे कि जिन्ना कितने अच्छे नेता थे। वह जिन्ना को आदर्श मानते हैं और यही कारण है कि वह सावरकर को गाली देते हैं।' उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवा दल के 10 दिनों के कैंप में एक किताब बांटी। जिसमें दावा किया गया है कि गोडसे और सावरकर के बीच शारीरिक संबंध थे।
विज्ञापन


किताब में यह भी दावा किया गया है कि सावरकर ने अपने अनुयायियों को अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के लिए प्रेरित किया और 12 साल की उम में मस्जिद पर पत्थर फेंके थे। कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा है, देश को कमजोर करना और पाकिस्तान की भाषा बोलना। कांग्रेस उसी तरह का व्यवहार कर रही है जैसा कि 1947 से पहले जिन्ना किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना बोली- सावरकर महान थे और रहेंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370, सर्जिकल स्ट्राइक, नागरिकता संशोधन कानून  और तीन तालक और पाकिस्तान पर कांग्रेस का रुख हमेशा एक जैसा रहा है। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने सेवा दल की किताब को लेकर कहा, 'वीर सावरकर एक महान व्यक्ति थे और वह महान व्यक्ति ही रहेंगे। एक दल हमेशा उनके खिलाफ बोलता है। यह दिखाता है कि गंदगी उनके दिमाग में है चाहे वह कोई भी हों।'

स्मृति ईरानी ने किया सवाल

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से सवाल किया कि वह कब तक वीर सावरकर के बलिदानों का अपमान करती रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस को महाराष्ट्र के लोगों तथा देश के सभी देशभक्तों को यह जवाब देना होगा।

ईरानी ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस को मराठी लोगों और देश के सभी देशभक्तों को जवाब देना होगा कि वीर सावरकर के बलिदानों का अपमान कब तक जारी रहेगा। 

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पुस्तक में की गई आपत्तिजनक बात के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

सेवा दल प्रमुख की सफाई

पुस्तक से जुड़े विवाद के बारे में सेवा दल प्रमुख देसाई ने कहा कि हमने एक साल पहले अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में यह पुस्तक निकाली थी। इस पर मीडिया का ध्यान अब गया है। हमने कोई टिप्पणी नहीं की। हमने ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में जो लिखा है, उसी का हवाला दिया है। 

उन्होंने कहा, सावरकर के बारे में हमारी जो राय पहले थी, वही अब भी है। उनके 11 बार माफी मांगने वाली बात पूरी दुनिया जानती है। कोई भी क्रांतिकारी गोली खाता है, लेकिन माफी नहीं मांगता है। इस बात को लेकर हमें दिक्कत है। दो राष्ट्र जो सिद्धांत दिया था, उसको लेकर भी हमें आपत्ति है।

दरअसल, सेवा दल ने भोपाल में अपने प्रशिक्षण शिविर में 'वीर सावरकर कितने वीर' नाम पुस्तक का वितरण किया है। इसमें डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच समलैंगिक संबंध थे। 

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कांग्रेस के दावे को बताया हास्यास्पद

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी ने कांग्रेस सेवादल की किताब को लेकर कहा कि पूर्व महासभा अध्यक्ष सावरकर जी के ऊपर लगे ये आरोप हास्यास्पद हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed